LIC गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 के लिए 15 अक्टूबर तक बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट; 10वीं-12वीं पास छात्रों को 50000 तक पाने का मौका
एलआईसी की ओर से गोल्डन जुबली स्कोलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक्सटेंड कर दी गई है। इस स्कॉलरशिप ...और पढ़ें

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026
HighLights
एलआईसी ने बढ़ाई स्कॉलरशिप आवेदन की लास्ट डेट।
अब 15 अक्टूबर तक 10th 12th पास छात्र छात्रवृत्ति के लिए कर सकते हैं अप्लाई।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 30 सितंबर निर्धारित थी जिसे अब छात्रहित को देखते हुए 15 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो बच्चे किसी कारणवश फॉर्म भरने से चूक गए थे उनके पास अब 15 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका है। आपको बता दें कि एलआईसी यानी कि भारतीय जीवन बीमा निगम भारत की सरकारी कंपनी के रूप में जानी जाती है। यह आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आगे पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है।
10th और 12th पास छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए कर सकते हैं अप्लाई
एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 10वीं और 12वीं कक्षा पास ऐसे छात्र जो 11वीं या ग्रेजुएशन में अध्ययनरत हैं वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत पात्रता निम्नलिखित है-
12वीं/ डिप्लोमा पास छात्रों के लिए: General Scholarship (After Class 12th/Diploma) में आवेदन के लिए छात्र ने 12वीं कक्षा/ डिप्लोमा या इसके समकक्ष न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो और सत्र 2026-27 में मेडिकल प्रोग्राम MBBS, BAMS, BHMS, BDS में या Engineering प्रोग्राम BE, BTECH, BArch/ किसी भी विषय से ग्रेजुएशन/ डिप्लोमा/ इंटीग्रेटेड डिग्री या समकक्ष में एडमिशन लिया हो।
10वीं पास के लिए: Special Scholarship: (After Class 10th) में आवेदन के लिए छात्र का 10वीं न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही स्टूडेंट ने 10+2 प्रणाली के तहत इंटरमीडिएट के पहले वर्ष (11वीं)/ वोकेशनल/ आईटीआई या समकक्ष में एडमिशन लिया हो।
अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 4,50,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
माता-पिता या बच्चे स्वयं घर बैठे भर सकते हैं फॉर्म
जो छात्र या उनके माता पिता इस स्कॉलरशिप के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे आप कैफे के अतिरिक्त चार्ज से भी बच जायेंगे। फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक एवं उससे संबंधित स्टेप्स यहां दी जा रही हैं-
- एलआईसी स्कॉलरशिप 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए पोर्टल licindia.in/golden-jubilee-foundation पर जाएं।
- होम पेज पर आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी डिटेल एवं दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने के साथ अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी है अर्थात फॉर्म निशुल्क भरा जा सकता है।
कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप
12th पास छात्र जो मेडिकल प्रोग्राम में एडमिशन लिए हैं उनको 50000 रुपये वार्षिक और इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले छात्रों को 40000 रुपये सालाना छात्रवृति दी जाएगी। इसके अलावा ग्रेजुएशन करने वाले स्टूडेंट्स को 20000 स्कॉलरशिप मिलेगी।
इन सबके अलावा 10th पास छात्रों को 15000 रुपये वार्षिक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। सभी छात्रों को छात्रवृति दो इंस्टॉलमेंट में दी जाएगी। एक बार में आधी राशि और दूसरी किस्त में आधी धनराशि प्रदान की जाएगी।
