विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: एलआईसी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की लास्ट नजदीक, 10वीं-12वीं पास तुरंत कर लें अप्लाई

Published: Sun, 11 Oct 2026 05:15 PM (IST)

सरकारी कंपनी एलआईसी द्वारा गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। 10th-12th स्टूडेंट्स 15 अक्टूबर तक ...और पढ़ें

LIC गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए यहां से करें अप्लाई।

LIC गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. एलआईसी स्कॉलरशिप के लिए gjss.licindia.in/GJSS/ पर भर सकते हैं फॉर्म।

  2. 15 अक्टूबर है आवेदन करने की लास्ट डेट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में 10वीं- 12वीं पास स्टूडेंट्स जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए मदद चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। तय तिथि के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

फॉर्म भरने से पहले योग्यता की कर लें जांच

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा स्कॉलरशिप के हिसाब से अलग-अलग पात्रता निर्धारित की गई है। स्कॉलरशिप को दो भागों में बांटा गया है। एक में 10वीं पास छात्र जबकि दूसरे के लिए 12th/ डिप्लोमा धारक स्टूडेंट्स आवेदन के लिए पात्र हैं।

  1. 12वीं/ डिप्लोमा पास छात्रों के लिए: General Scholarship (After Class 12th/Diploma) में आवेदन के लिए छात्र ने 12वीं कक्षा/ डिप्लोमा या इसके समकक्ष न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो और सत्र 2026-27 में मेडिकल प्रोग्राम MBBS, BAMS, BHMS, BDS में या Engineering प्रोग्राम BE, BTECH, BArch/ किसी भी विषय से ग्रेजुएशन/ डिप्लोमा/ इंटीग्रेटेड डिग्री या समकक्ष में एडमिशन लिया हो।
  2. 10वीं पास के लिए: Special Scholarship: (After Class 10th) में आवेदन के लिए छात्र का 10वीं न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही स्टूडेंट ने 10+2 प्रणाली के तहत इंटरमीडिएट के पहले वर्ष (11वीं)/ वोकेशनल/ आईटीआई या समकक्ष में एडमिशन लिया हो।
  3. अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 4,50,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

आवेदन करने का तरीका

  • स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए पोर्टल gjss.licindia.in/GJSS/ पर जाएं।
  • मांगी गई सभी डिटेल एवं दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
  • फॉर्म भरने के साथ किसी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना है।

LIC Golden Jubilee Scholarship Application Form 2026

कोर्स के अनुसार 60 हजार तक मिल सकती है छात्रवृति

एलआईसी की ओर से छात्र के कोर्स के आधार पर स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। कक्षा 12वीं पास छात्र जो मेडिकल प्रोग्राम में एडमिशन लिए हैं उनको 50000 रुपये वार्षिक और इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले छात्रों को 40000 रुपये सालाना छात्रवृति दी जाएगी। इसके अलावा ग्रेजुएशन करने वाले स्टूडेंट्स को 20000 स्कॉलरशिप मिलेगी।
10th पास छात्रों को 15000 रुपये वार्षिक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। सभी छात्रों को छात्रवृति दो इंस्टॉलमेंट में दी जाएगी। एक बार में आधी राशि और दूसरी किस्त में आधी धनराशि प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 12 साल के बच्चे ने लिख दीं 8 किताबें, जानें कौन हैं ऋषि शिव प्रसन्ना जो IQ के मामले में आइंस्टीन को भी देते हैं मात