JTET Answer Key 2026: झारखंड टीईटी OMR शीट डाउनलोड के लिए उपलब्ध, 4.85 युवाओं ने दी थी परीक्षा
JAC बोर्ड की ओर से झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JTET) परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए OMR sheet जारी कर ...और पढ़ें

JAC OMR sheet download 2026
HighLights
JAC बोर्ड ने JTET OMR Sheet की जारी।
इस पेज पर दिए लिंक से डायरेक्ट करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची की ओर से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (JTET) 2026 परीक्षा में भाग लेने वाले 4.85 अभ्यर्थियों के लिए OMR Sheet जारी कर दी गई है। जेटीईटी ओएमआर शीट ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट jactetonline.com पर उपलब्ध करवाई गई है। परीक्षार्थी तुरंत ही आधिकारिक साइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से OMR डाउनलोड करके अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान करके रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।
इस डेट को हुई थी परीक्षा
झारखंड अधिविद्य परिषद्, रांची द्वारा टीईटी परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दो शिफ्ट में करवाया गया था। इस परीक्षा में 4.85 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
OMR शीट डाउनलोड करने का तरीका
- झारखंड टीईटी ओएमआर शीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले पोर्टल jactetonline.com पर विजिट करें।
- होम पेज पर लॉगइन पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा आंसर दर्ज करके लॉग इन पर क्लिक करें।
- अब OMR शीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
रिजल्ट जल्द होगा जारी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा टीईटी रिजल्ट की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किये जायेंगे जिसे अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके चेक कर सकेंगे और स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।
इस परीक्षा में पास होने के लिए कैटेगरी के अनुसार पासिंग मार्क्स पहले ही घोषित कर दिया गया है। सामान्य वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को पास होने के लिए न्यूनतम 60% अंक और पिछड़ा वर्ग 1 व 2 को उत्तीर्ण होने के लिए 55 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह और दिव्यांग वर्ग के लिए पासिंग मार्क्स 52% निर्धारित है।