विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JTET Admit Card 2026: आज जारी होंगे झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड, 1 नवंबर को होगी परीक्षा; देखें शिफ्ट-टाइमिंग व अन्य डिटेल

Published: Thu, 15 Oct 2026 12:21 PM (IST)

झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड आज डाउनलोड (JTET Admit Card 2026 Download) के लिए जारी कर दिए जायेंगे। परीक्षा 1 नवंबर को 2 शिफ्ट में आयोजित होगी।

JTET Admit Card 2026 download link

JTET Admit Card 2026 download link

HighLights

  1. झारखंड बोर्ड आज जारी कर सकता है टीईटी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड।

  2. 1 नवंबर को 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (JTET) 2026 का आयोजन राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 15 अक्टूबर को जारी किये जाने हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या पोर्टल jacexamportal.in पर उपलब्ध होंगे। Jharkhand TET admit card आते ही आप साइट के साथ ही इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर पाएंगे।

परीक्षा तिथि, शिफ्ट एवं टाइमिंग

झारखंड अधिविद्य परिषद्, रांची द्वारा टीईटी परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए परीक्षा आयोजित होगी जिसके लिए टाइमिंग सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी। दूसरी शिफ्ट में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) तक के लिए एग्जाम होगा जिसके लिए टाइमिंग अपरान्ह 2 बजे से 4:30 तक रहेगी।

सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि उनको परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पूर्व पहुंचना है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र का मेन गेट बंद कर दिया जायेगा। केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ ही अभ्यर्थी ओरिजिनल पहचान पत्र (आधार कार्ड) अनिवार्य रूप से लेकर जाएं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले पोर्टल jacexamportal.in पर जाना होगा।
  • एडमिट कार्ड के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करनी होगी।
  • अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप हॉल टिकट डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

JTET Admit Card 2026: jacexamportal.in/jhtet

झारखंड टीईटी में पास होने के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स

झारखंड बोर्ड की ओर से इस परीक्षा में पास होने के लिए कैटेगरी के अनुसार पासिंग मार्क्स पहले ही घोषित कर दिया गया है। सामान्य वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को पास होने के लिए न्यूनतम 60% अंक और पिछड़ा वर्ग 1 व 2 को उत्तीर्ण होने के लिए 55 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह और दिव्यांग वर्ग के लिए पासिंग मार्क्स 52% निर्धारित है। अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Railway Bharti 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, 12th पास युवा रेलवे में जॉब के लिए करें अप्लाई