विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JTET 2026: झारखंड टीईटी एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई

Published: Wed, 20 May 2026 05:28 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2026 09:18 AM (IST)

झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (JTET) 2026 के लिए आज यानी 21 मई तक फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया ...और पढ़ें

झारखंड टीईटी (JTET 2026) के लिए यहां से करें अप्लाई।

झारखंड टीईटी (JTET 2026) के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. झारखंड टीईटी एग्जाम के लिए आज है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

  2. आवेदन खत्म होने के बाद करेक्शन विंडो की जाएगी ओपन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड टीईटी (JTET 2026) परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 21 मई निर्धारित है। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर लें। एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट jactetonline.com पर जाकर भरा जा सकता है, ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

आवेदन में करेक्शन का मिलेगा एक मौका

झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थियों द्वारा किये गए आग्रह के बाद बोर्ड द्वारा करेक्शन विंडो ओपन करने का फैसला किया गया है। नोटिस के मुताबिक आवेदन खत्म होने के बाद करेक्शन विंडो ओपन की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से करेक्शन कर पाएंगे।

कितनी लगेगी फीस

झारखंड टीईटी एग्जाम प्राथमिक या उच्च प्राथमिक स्तर की एक परीक्षा के लिए आवेदन करने पर सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग को 1300 रुपये और एससी, एसटी वर्ग को 700 रुपये जमा करना होगा। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के लिए फीस 500 निर्धारित है। इसके अलावा जो अभ्यर्थी दोनों ही स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे उन्हें कैटेगरी के अनुसार क्रमशः 1500/ 800/ 600 रुपये जमा करना होगा।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट jactetonline.com पर विजिट करें।
  • होम पेज पर साइन अप पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में कैटेगरी एवं पेपर के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

JTET 2026 Online Form

पात्रता एवं मापदंड

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने स्तर के अनुसार 12th के साथ D.El.Ed/ BTC)/ B.El.Ed/ 2 वर्षीय शिक्षा शास्त्र (विशेष शिक्षा) में डिप्लोमा/ स्नातक साथ 2 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में डिप्लोमा/ स्नातक के साथ डिप्लोमा (D.El.Ed)/ B.Ed/ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ B.Ed/ शिक्षा शास्त्री (नियमित)/ 4 वर्षीय B.A.Ed / B.Sc.Ed या B.El.Ed/ B.Ed (विशेष शिक्षा)/ स्नातक और 1 वर्षीय B.Ed (विशेष शिक्षा) आदि किया हो।
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखते हुए 21 वर्ष से कम न हो। इस बार ऊपरी आयु में अतिरिक्त 9 वर्ष की छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें- CSIR CIMFR Recruitment 2026: सीएसआईआर के इस संस्थान में 10th-ITI पास के लिए निकली सरकारी भर्ती, जल्द करें अप्लाई