Move to Jagran APP

JPSC Prelims Admit Card 2021: संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप से करें डाउनलोड

JPSC Prelims Admit Card 2021 झारखण्ड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 19 सितंबर 2021 को आयोजित की जानी है। वेबसाइट पर एग्जाम शेड्यूल उपलब्ध है।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Mon, 06 Sep 2021 04:46 PM (IST)Updated: Mon, 06 Sep 2021 04:46 PM (IST)
ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

JPSC Prelims Admit Card 2021: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे जेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर विजिट कर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर, 2021 को किया जाना है।

loksabha election banner

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट, jpsc.gov.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर दिए गए संबंधित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको लॉगइन फॉर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भर कर लॉगइन करें। इसके बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन किया जाएगा। इसमें दिए गए विवरण को ठीक तरह से चेक कर लें। आगे इस्तेमाल के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा 19 सितंबर को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन (पहले पेपर) से प्रश्न होंगे। वहीं, दूसरे शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक सामान्य अध्ययन (दूसरे पेपर) से प्रश्न शामिल होंगे। डिटेल जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

गौरतलब है कि इस भर्ती परीक्षा के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलइन आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी, 2021 से शुरू की गई थी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 21 मार्च, 2021 तक का समय दिया गया था। जबकि, शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 22 मार्च, 2021 थी। पूर्व में, प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि 2 मई, 2021 थी। लेकिन परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। प्रारंभिक परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.