यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JPSC CSE Final Result 2025: जेपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट जारी, आशीष अक्षत ने किया टॉप
जेपीएससी ने आधिकारिक रूप से सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइन रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा ...और पढ़ें

HighLights
- जेपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट जारी।
- कुल 342 उम्मीदवार सफल घोषित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था, अब वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें, जेपीएससी की ओर से इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 342 सफल उम्मीदवारों का चयन किया गया है। अगर आप भी अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो आप जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर निर्धारित क्रेडेंशियल का उपयोग करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
आशीष अक्षत ने किया टॉप
जेपीएससी ने इस परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर की घोषणा भी कर दी है। इस परीक्षा में आशीष अक्षत ने पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि दूसरे स्थान पर अभय कजरू, तीसरे स्थान पर रवि रंडन कुमार, चौथे स्थान पर गौतम गौरव और पांचवें स्थान पर श्वेता ने यह रैंक हासिल की है।
ऐसे करें फाइनल रिजल्ट चेक
फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर “Final Result - JPSC Civil Services Exam 2023” पर क्लिक करें।
- इसके बाद निर्धारित क्रेडेंशियल का उपयोग करें।
- अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में रिजल्ट देखने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
पद संबंधित विवरण
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 342 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर के लिए कुल 207 अभ्यर्थियों, पद पुलिस उपाधीक्षक के लिए कुल 35, राज्य कर पदाधिकारी के लिए 56, कारा अधीक्षक के लिए 2, झारखंड शिक्षा सेवा के लिए कुल 10, जिला समादेष्टा के लिए 1, सहायक निबंधक के लिए 8, श्रम अधीक्षक के लिए 14, प्रोबेशन पदाधिकारी के लिए 6 और उत्पाद निरीक्षक के लिए कुल 3 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।