नवोदय विद्यालय 9वीं और 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए कल है आवेदन की लास्ट डेट, जल्द कर लें अप्लाई; इस डेट को होगी परीक्षा
एनवीएस क्लास 9th एंड 11th में एडमिशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट 22 अक्टूबर निर्धारित है। किसी कारणवश भी ...और पढ़ें

JNVST 2027 class 9th 11th online form
HighLights
एनवीएस क्लास 9th 11th एडमिशन के लिए जल्द कर लें अप्लाई।
प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल को होगी आयोजित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट 22 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी माता-पिता अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय में एडमिशन दिलवाना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
क्लास 9th और 11th में एडमिशन के लिए योग्यता
कक्षा 9 में एडमिशन के लिए छात्र का जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच हुआ हो। इसके साथ ही छात्र का उसी जनपद का निवासी होना चाहिए जिसमें नवोदय विद्यालय स्थित है। स्टूडेंट का 8वीं कक्षा में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। जो छात्र 8वीं उत्तीर्ण कर चुके हैं वे आवेदन नहीं कर सकते हैं।
कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए छात्र का कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना आवश्यक है और उनका जन्म 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच हुआ हो। जो छात्र कक्षा 10वीं पास कर चुके हैं वे आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं।
बिना फीस के भरा जा सकता है फॉर्म
अविभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2027 फॉर्म भरने के लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जा रही है। अर्थात वर्ग के छात्र निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन का तरीका
एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। आवेदन का डायरेक्ट लिंक एवं स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं-
- नवोदय विद्यालय एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज जिस कक्षा (9वीं या 11वीं) के लिए आवेदन करना है उस लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी नए पोर्टल पर पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब इसमें मांगी गई जरूरी डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड कर दें।
- अब आप पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
- आखिर में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
10 अप्रैल 2027 को होगी परीक्षा
एनवीएस की ओर से कक्षा 9 एवं 11 में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व जारी होंगे।
