विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JKBOSE Exam 2026 Date: जम्मू-कश्मीर कक्षा दसवीं परीक्षा की डेटशीट जारी, एग्जाम 19 अक्टूबर से स्टार्ट

Published: Fri, 18 Sep 2026 10:34 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2026 10:42 AM (IST)

जम्मू और कश्मीर JKBOSE Class 10th Time Table 2026 का एलान कर दिया गया है। परीक्षा 19 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

JKBOSE Class 10 Date Sheet 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

JKBOSE Class 10 Date Sheet 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. कक्षा 10वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी।

  2. 19 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर स्कूल बोर्ड JKBOSE की ओर से कक्षा 10वीं अक्टूबर और नवंबर सेशन की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। जो छात्र एवं छात्राएं कक्षा JKBOSE 10th Date Sheet 2026 का इंतजार कर रहे थे। वे JKBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर जाकर JKBOSE 10th Exam Date देख सकते हैं। कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एवं छात्राएं डेटशीट के आधार पर परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। विषयवार परीक्षा तिथि की लिस्ट नीचे दी गई है।

कब होगी परीक्षा

जम्मू और कश्मीर कक्षा 10वीं अक्टूबर और नवंबर सेशन परीक्षा का आयोजन अक्टूबर माह में किया जाएगा। कक्षा दसवीं की सभी परीक्षाएं निर्धारित समय सुबह 11 बजे से शुरू होंगी, जो इस प्रकार है।

तारीख  विषय
19 अक्टूबर, 2026  गणित
22 अक्टूबर, 2026  उर्दू/हिंदी
27 अक्टूबर, 2026 विज्ञान
31 अक्टूबर, 2026  अंग्रेजी
04 नवंबर, 2026  सामाजिक विज्ञान
07 नवंबर, 2026  संगीत
09 नवंबर, 2026  अरबी/कश्मीरी/डोगरी/भोटी/पंजाबी/उर्दू/हिन्दी/फारसी/संस्कृत
11 नवंबर, 2026  वोकेशनल विषय
14 नवंबर, 2026  गृह विज्ञान
16 नवंबर, 2026  पेंटिंग/कला और ड्राइंग
18 नवंबर, 2026  कंप्यूटर विज्ञान


JKBOSE Class 10 Date Sheet 2026 Direct Link

11 नवंबर को इन विषयों के लिए होगी परीक्षा

11 नवंबर को वोकेशनल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस दिन हेल्थ केयर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, आईटी और आईटीईएस, रिटेल, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, टेलीकम्युनिकेशन, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, ब्यूटी एंड वेलनेस, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, अपैरल्स, मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग, ऑटोमोटिव, प्लंबिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर और पावर विषयों की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

कक्षा 10वीं परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से अभ्यास करें। इसके साथ ही विषयों को लंबे समय तक याद रखने के लिए रोजाना रिवीजन भी करते रहें। 

यह भी पढ़ें: HPSC HCS Mains Result 2026: हरियाणा पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड