विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HPSC HCS Mains Result 2026: हरियाणा पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Fri, 18 Sep 2026 10:08 AM (IST)

हरियाणा पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

HPSC HCS Mains Result 2026: हरियाणा पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी।

HPSC HCS Mains Result 2026: हरियाणा पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी।

HighLights

  1. पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुआ रिजल्ट।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार हरियाणा पीसीएस की परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे HPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। उन उम्मीदवारों को जल्द ही इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें मुखिय परीक्षा का रिजल्ट

हरियाणा पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर What's New सेक्शन पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद HPSC HCS Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

चयनित उम्मीदवार इंटरव्यू में होंगे शामिल

जिन भी उम्मीदवारों का नाम रिजल्ट लिस्ट में शामिल है। उन उम्मीदवारों को वाइवा/इंटरव्यू के लिए जल्द ही आमंत्रित किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में चयनित किए गए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वाइवा/इंटरव्यू से संबंधित तिथि के बारे में जानने के लिए नियमित रूप से HPSC की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर की जांच ध्यान से कर लें। बता दें, मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 से 29 जून, 2026 के बीच किया गया था। इस परीक्षा के जरिये कुल 102 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: UGC NET June Result 2026: एनटीए यूजीसी नेट री-एग्जाम परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link