विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand TET Admit Card 2026: झारखंड टीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड इस डेट पर होगा जारी, परीक्षा 1 नवंबर को

Published: Wed, 30 Sep 2026 12:06 PM (GMT+05:30)

जेएसी की ओर से टीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड तिथि की घोषणा कर दी गई है। ...और पढ़ें

Jharkhand TET Admit Card 2026: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।

Jharkhand TET Admit Card 2026: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।

HighLights

  1. अक्टूबर माह में जारी होगा एडमिट कार्ड।

  2. 01 नवंबर को संचालित की जाएगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली।झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (JHTET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड तिथि का एलान कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने JHTET 2026 परीक्षा के लिए आवेदन किया था। वे उम्मीदवार बहुत जल्द ही JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल का उपयोग करना होगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा 15 अक्टूबर, 2026 को की जाएगी। उम्मीदवार JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

कब होगी परीक्षा

झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन विभिन्न एग्जाम सेंटर में 01 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षक पात्रता परीक्षा में उम्मीदवारों से बाल विकास एवं शिक्षण पद्धति, भाषा, नियमावली के अनुसूची-1 में उल्लेखित क्षेत्रीय/जनजातीय भाषाओं में से कोई एक भाषा, गणित और पर्यावरण अध्ययन विषय से 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षक पात्रता परीक्षा में उम्मीदवारों से बाल विकास एवं शिक्षण पद्धति, भाषा, गणित एवं विज्ञान शिक्षक, गणित एवं विज्ञान, कम्प्यूटर, सामाजिक विज्ञान, समाज अध्ययन आदि विषयों से 100 सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्न-पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों ही भाषा में उपलब्ध होगा।

शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास होने के लिए जनरल व ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत अंक, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंक और एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 52 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

 

यह भी पढ़ें- JSSC Para Teacher Bharti 2026: झारखंड पारा टीचर के 7299 पदों पर आवेदन शुरू, यहां चेक करें पात्रता और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस सहित पूरी डिटेल