विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पीईटी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द, लिंक jssc.nic.in पर होगा एक्टिवेट

Published: Mon, 26 Aug 2024 01:44 PM (IST)

झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल के 4919 पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती ...और पढ़ें

Jharkhand Police Admit Card 2024 जल्द हो सकते हैं जारी।
Jharkhand Police Admit Card 2024 जल्द हो सकते हैं जारी।

HighLights

  1. झारखंड पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जल्द।
  2. ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर एक्टिव होगा डायरेक्ट लिंक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से कॉन्स्टेबल (आरक्षी) पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) में शामिल होना होगा। पीईटी के लिए जल्द ही शेड्यूल की घोषणा जेएसएससी की ओर से कर दी जाएगी। पीईटी से कुछ दिन पूर्व आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

चयन प्रक्रिया

झारखंड पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) में शामिल होना होगा। इस चरण में सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल एग्जामिनेशन में शामिल होना होगा। चिकित्स्कीय जांच पूरी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को अंत में लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा का आयोजन ओएमआर (OMR) आधारित होगा।

कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

  • जेएसएससी कॉन्स्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

कितने पदों पर हो रही है भर्ती

जेएसएससी की ओर से इस भर्ती के जरिये पुलिस कॉन्स्टेबल के कुल 4919 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से 3799 पद रेगुलर एवं 1120 पद बैकलॉग पदों पर नियुक्तियां होंगी। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी से 21 फरवरी 2024 तक पूर्ण की गई थी। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- इंडियन बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द कर लें अप्लाई