विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand Class 12th Result: झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट जल्द होगा जारी, डिजीलॉकर से भी कर सकेंगे नतीजे चेक

Published: Sat, 02 May 2026 05:40 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2026 06:09 PM (IST)

झारखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

JAC 12th Result 2026 Date: जल्द ही जारी होगा रिजल्ट।

 JAC 12th Result 2026 Date: जल्द ही जारी होगा रिजल्ट।

HighLights

  1. जल्द ही जारी होगा इंटर का रिजल्ट।

  2. पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद कक्षा बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को केवल इंटर परीक्षा के रिजल्ट का ही इंतजार है। बोर्ड द्वारा इंटर परीक्षा का रिजल्ट किसी समय भी जारी किया जा सकता है। इंटर परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जारी किया जाएगा। साथ ही छात्र डिजीलॉकर digilocker.gov.in से भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। ऐसे में सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और रोल कोड को पहले ही संभालकर रखें।

डिजीलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स

जैक इंटर परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। छात्र एवं अभिभावक यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jdigilocker.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. इसके बाद Jharkhand 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और रोल कोड को दर्ज करना होगा।
  4. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

स्ट्रीम वाइज जारी होगा रिजल्ट

झारखंड बोर्ड की ओर से कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज जारी किया जाएगा। रिजल्ट के साथ-साथ बोर्ड द्वारा टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। साथ जिले में सफल हुए छात्र व छात्राओं के उत्तीर्ण प्रतिशत की जानकारी भी साक्षा की जाएगी।

सप्लीमेंट्री के लिए आवेदन जल्द शुरू

जैक इंटर की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त करने पर छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होकर छात्रों को अपने अंकों में सुधार करने का दूसरा मौका दिया जाएगा। सप्लीमेंट्री परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित कराई जाएगी, जो एक या दो विषय में फेल होंगे। 

यह भी पढ़ें: Jharkhand 12th Result 2026: इंटर रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी, Roll Number और Roll Code रखें तैयार