Jharkhand 12th Result 2026: इंटर रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी, Roll Number और Roll Code रखें तैयार
JAC Inter Result 2026 इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल छात्र झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

JAC Inter Result 2026: SMS के माध्यम से भी कर सकते हैं चेक।
HighLights
जल्द ही जारी होगा जैक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट।
3 लाख से ज्यादा छात्रों को इंटर परीक्षा रिजल्ट का इंतजार।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। जैक बोर्ड की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। इसके साथ ही राज्य में छात्र व छात्राओं के उत्तीर्ण प्रतिशत की जानकारी भी साझा की जाएगी। झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया जाएगा। छात्र साइट के अलावा डिजीलॉकर के माध्यम से भी अपना परिणाम चेक सकते हैं।
रिजल्ट इसी वीक कभी भी जारी किया जा सकता है। इसलिए परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को सालाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और रोल कोड को पहले ही संभालकर रखें।
इन वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं इंटर परीक्षा का रिजल्ट
- jacresults.com
- jac.jharkhand.gov.in
- jacportal.in
- results.jacportal.in
इन 4 तरीकों से किया जा सकता है रिजल्ट चेक
जैक कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यहां बताए गए 4 तरीकों की मदद से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट एक्टिवेट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
3.75 लाख छात्रों का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज होगा जारी
जैक इंटर की परीक्षा में शामिल हुए 3.75 लाख छात्रों का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज जारी किया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड बोर्ड की ओर से स्ट्रीम वाइज टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी।
सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होकर पास होने का मौका
रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में जो छात्र एक या दो विषयों में फेल घोषित किए जाएंगे। उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होकर अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं।
