विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Board Class 11 Result 2022: jacresults.com पर झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे देखें स्कोर

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Thu, 01 Sep 2022 02:10 PM (IST)Updated: Thu, 01 Sep 2022 05:20 PM (IST)

Jharkhand Board Class 11 Result 2022 झारखंड एकेडमिक काउंसिल JAC ने ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 11 जून से ...और पढ़ें

झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा।
झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Jharkhand Board Class 11 Result 2022: झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट पर बड़ी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council, JAC)  जारी कर दिया है। इसके पहले, आज अगर मीडिया रिपोर्ट्स में संभावना जताई जा रही थी कि आज, 1 सितंबर, 2022 को जारी हो सकते हैं। हालांकि जब, झारखंड बोर्ड ने नतीजे जारी कर दिए हैं। अब छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर jac.jharkhand.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर करके नतीजे देख सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके जेएसी 11वीं का स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं। 

JAC 11th Result 2022: How To Check: झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं। इसके बाद, 'जेएसी कक्षा 11 परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करें। अब रोल कोड और रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। अब JAC 11वीं का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद, जेएसी कक्षा 11 स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

बता दें कि झारखंड बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 8 और कक्षा 9 के परिणाम घोषित किए हैं। जेएसी 8वीं परीक्षा के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 90.33 प्रतिशत दर्ज किया गया था। वहीं जेएसी कक्षा 9 का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.27 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 

जून में जारी हुए थे 10वीं, 12वीं के रिजल्ट 

झारखंड बोर्ड ने कक्षा 10 और कक्षा 12 साइंस स्ट्रीम का परिणाम 21 जून को घोषित किया गया था, जबकि जेएसी 12 वीं कला और वाणिज्य स्ट्रीम का परिणाम 30 जून, 2022 को घोषित किया गया था। झारखंड बोर्ड कक्षा 10 के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.19 प्रतिशत दर्ज किया गया था।