विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JEE Mains Admit Card 2023: जेईई मेंस जनवरी सेशन एडमिट कार्ड रिलीज, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Fri, 20 Jan 2023 09:18 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2023 01:49 PM (IST)

JEE Mains Admit Card 2023 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हाल ही में जेईई मेंस परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया ...और पढ़ें

जेईई मेंस एडमिट कार्ड किसी भी वक्त हो सकते हैं रिलीज।
जेईई मेंस एडमिट कार्ड किसी भी वक्त हो सकते हैं रिलीज।

 एजुकेशन डेस्क JEE Mains Admit Card 2023: जेईई मेंस एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए अहम सूचना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के पहले सेशन के एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए है।  एनटीए ने आज 21 जनवरी, 2023 को हॉल टिकट  आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर किए हैं। ऐसे में परीक्षार्थी पोर्टल पर लॉगइन करके डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें जेईई मेंस जनवरी सेशन के एडमिट कार्ड 

JEE Main 2023 Admit Card: Steps to download: जेईई मेंस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

जेईई मेंस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद फिर होमपेज पर जेईई मेन 2023 सत्र 1 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब इसके बाद जेईई मेन आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें। अब जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड जमा करें और डाउनलोड करें। अब एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें और परीक्षा के दिन अपने साथ रखें।

एनटीए ने हाल में बदला जेईई मेंस का शेड्यूल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हाल ही में जेईई मेंस परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। नये नोटिस के अनुसार, जेईई मेन पेपर 1 का आयोजन 24, 25, 29, 30 और 31 जनवरी व 1 फरवरी को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, पेपर 2 के के लिए 28 जनवरी को सिर्फ दूसरी पाली में परीक्षा होगी। नये टाइमटेबल में से 27 जनवरी की दोनों शिफ्ट और 28 जनवरी की पहली पाली को हटा दिया है।

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा से टकरा रही हैं जेईई मेंस की तारीखें 

जेईई मेंस की संशोधित तिथियां बिहार बोर्ड परीक्षाओं के साथ टकरा रही हैं। दरअसल, बीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 भी 1 फरवरी, 2023 से शुरू होने वाली है। डेट शीट 2023 के अनुसार, गणित और हिंदी की परीक्षाएं 1 फरवरी को आयोजित होने वाली हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।