विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JEE Main 2025 Result: जेईई मेन सेशन-2 रिजल्ट 17 अप्रैल को होगा घोषित, नतीजों के साथ आएगी टॉपर्स लिस्ट

Published: Mon, 14 Apr 2025 03:35 PM (IST)Updated: Tue, 15 Apr 2025 09:20 AM (IST)

जेईई मेन 2025 सेशन-2 एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स का रिजल्ट एनटीए ब्रोशर के मुताबिक 17 अप्रैल तक घोषित ...और पढ़ें

JEE Main 2025 Result 17 अप्रैल को हो सकता है घोषित।
JEE Main 2025 Result 17 अप्रैल को हो सकता है घोषित।

HighLights

  1. जेईई मेन रिजल्ट 17 अप्रैल तक हो सकता है घोषित।
  2. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एक्टिव होगा लिंक।
  3. नतीजों से पहले फाइनल आंसर की हो सकती है जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2025 सेशन-2 एग्जाम का आयोजन 2 से 9 अप्रैल तक करवाया गया था। इसके बाद 11 अप्रैल को एनटीए की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी कर 13 अप्रैल तक उस पर आपत्तियां मांगी गई थीं। अब एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों स्टूडेंट्स को रिजल्ट (JEE Mains Result 2025) जारी होने का इंतजार है। स्टूडेंट्स को बता दें कि एनटीए द्वारा जारी ब्रोशर 2 रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 तक जारी कर दिया जायेगा।

कहां और कैसे चेक कर सकेंगे जेईई मेन रिजल्ट

जेईई मेन रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जायेगा। नतीजे जारी होने के बाद सभी परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे चेक कर सकेंगे। छात्र यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से नतीजे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे-

  • जेईई मेन रिजल्ट 2025 जारी होते ही स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में JEE Main 2025 Session-2 Result लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉग इन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर पाएंगे।

टॉपर्स लिस्ट भी नतीजों के साथ होगी जारी

एनटीए द्वारा रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट (AIR) भी जारी कर दी जाएगी। देशभर में टॉप 2.5 रैंक पाने वाले छात्र जेईई एडवांस एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे और केवल वे ही इस एग्जाम के लिए आवेदन के पात्र होंगे।

16 अप्रैल को फाइनल उत्तर कुंजी हो सकती है जारी

सेशन 1 पैटर्न को देखें तो एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी होने से 1 दिन पहले फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई थी। ऐसे में अनुमान है कि एनटीए की ओर से फाइनल आंसर की 16 अप्रैल 2025 को जारी की जा सकती है। अभ्यर्थी इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान करने के साथ ही अंकों की गणना भी कर सकेंगे। ध्यान रखें कि अंतिम उत्तर कुंजी फाइनल एवं सर्वमान्य होगी और इस पर किसी भी प्रकार से ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका नहीं दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Police Constable Bharti 2025: राजस्थान में पुलिस कॉन्स्टेबल के 9617 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 28 अप्रैल से होंगे स्टार्ट