JEE Main Exam 2026: जेईई मेन सेशन-2 की परीक्षा में शामिल होने के लिए चार बार होगा वेरिफिकेशन, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइडलाइंस
जेईई मेन सेशन-2 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए चार बार वेरिफिकेशन ...और पढ़ें

JEE Main Exam 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
परीक्षा वाले दिन चार बार होगा वेरिफिकेशन।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन सेशन-2 की परीक्षा शुरू कर दी गई है। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित की जाएगी। बता दें, जेईई मेन की परीक्षा में इस बार लगभग 11.23 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। बीई/बीटेक परीक्षा का आयोजन 04, 05, 06 और 08 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा, जबकि बीआर्क/बीप्लानिंग (पेपर-2) की परीक्षा 07 अप्रैल को संचालित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
चार बार होगा छात्रों का वेरिफिकेशन
जेईई मेन सेशन-2 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा वाले दिन चार बार वेरिफिकेशन किया जाएगा। पहला वेरिफिकेशन एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेने के बाद उसमें लेपट थंब इम्प्रेशन और साइन की दोबारा जांच करवानी होगी। इसके बाद दूसरा वेरिफिकेशन गेट पर मैनुअल और बायोमेट्रिक (फोटो व फिंगर प्रिंट) लिया जाएगा। तीसरा वेरिफिकेशन में एआई फेस स्कैन और अटेंडेंस शीट पर मां का नाम एवं हस्ताक्षर लिए जाएंगे। चौथे वेरिफिकेशन में अगर कोई भी छात्र शौचालय के लिए जाते हैं, तो उन्हें बायोमेट्रिक जांच दोबारा करवानी होगी।
समय पर पहुंचने का प्रयास करें
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन तय समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें। इसके साथ ही एडमिट कार्ड में दिए गए समय के अनुसार ही परीक्षा वाले दिन एक घंटे पहले पहुंचे।
सेंटर पर क्या लेकर जा सकते हैं
बीआर्क पेपर-2 में शामिल होने वाले छात्र ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल, इरेजर और क्रेयोन अपने साथ लेकर आ सकते हैं। साथ ही छात्र ट्रांलपैरेंट पानी की बोतल, डायबिटिक छात्रों के लिए शुगर की टैबलेट और फल लेकर आ सकते हैं।
इन चीजों पर सख्त मनाही
परीक्षा वाले दिन वॉटर कलर, घड़ी, कैलकुलेटर, ज्योमेट्री, गहने और खाने-पीने की चीजों को लाने पर सख्त मनाही है।
जरूरी दस्तावेज
परीक्षा वाले दिन सभी छात्रों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेजों को साथ लाना अनिवार्य है, जैसे- एडमिट कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ और लाइव फोटो आधार कार्ड से मैच नहीं है, तो गजटेड ऑफिसर का प्रमाम-पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
