विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JEE Main Result January 2024: ये रहा जेईई मेन सेशन 1 स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक, NTA ने परिणाम घोषित किया

Published: Tue, 13 Feb 2024 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 13 Feb 2024 08:09 AM (IST)

उम्मीदवार NTA द्वारा 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 के बीच आयोजित जनवरी सेशन 1 परीक्षा के पेपर 1 पेपर ...और पढ़ें

JEE Main Result January 2024: NTA द्वारा प्रवेश परीक्षा परिणाम 12-13 फरवरी की मध्य रात्रि के बाद घोषित किए गए।
JEE Main Result January 2024: NTA द्वारा प्रवेश परीक्षा परिणाम 12-13 फरवरी की मध्य रात्रि के बाद घोषित किए गए।

HighLights

  1. जेईई मेन 2024 के जनवरी में आयोजित पहले सेशन के नतीजों की हुई घोषणा
  2. परिणाम 12-13 फरवरी की मध्य रात्रि के बाद घोषित किए गए
  3. Score Card डाउनलोड लिंक को वेबसाइट, jeemain.nta.ac.in पर एक्टिव है
  4. अपनी अप्लीकेशन आइडी और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल से डाउनलोड करें

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) यानि जेईई मेन 2024 के जनवरी में आयोजित पहले सेशन के नतीजों की घोषणा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कर दी। एजेंसी द्वारा प्रवेश परीक्षा परिणाम (JEE Main Result January 2024) सोमवार, 12 फरवरी और आज यानी मंगलवार, 13 फरवरी के मध्य रात्रि के बाद घोषित किए गए। इसके साथ ही NTA ने जेईई मेन सेशन रिजल्ट 2024 को देखने तथा प्राप्तांक (Score Card) डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.ac.in पर एक्टिव भी कर दिया है।

JEE Main Result January 2024: इन स्टेप में डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

ऐसे में जो उम्मीदवार NTA द्वारा 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 के बीच आयोजित जेईई मेन जनवरी 2024 सेशन 1 परीक्षा के पेपर 1, पेपर 2ए या पेपर 2बी में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम (JEE Main Result January 2024) जानने तथा स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए परीक्षा पोर्टल पर विजिट करें और फिर होम पेज पर ही दिए गए सेशन 1 परिणाम लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं। इस पेज पर कैंडिडेट्स को अपनी अप्लीकेशन आइडी और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी। इसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवारों को सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

JEE मेन जनवरी 2024 रिजल्ट लिंक

यह भी पढ़ें - LIVE JEE Main Result 2024: घोषित हुआ जेईई मेन सेशन 1 परिणाम, इस लिंक से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड jeemain.nta.ac.in पर

JEE Main Result January 2024: कम स्कोर होने पर दे सकते हैं सेशन 2

जिन उम्मीदवारों की जेईई मेन जनवरी 2024 सेशन में कम मार्क्स आई है, वे अप्रैल में होने वाले दूसरे सेशन में सम्मिलित हो सकते हैं। दूसरे सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन NTA द्वारा 2 फरवरी से आमंत्रित किए जा रहे हैं और आखिरी तारीख 2 मार्च 2024 निर्धारित है। कैंडिडेट्स परीक्षा पोर्टल पर एक्टिव लिंक से सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।