विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JEE Main, NEET 2020 in MP: मध्य प्रदेश सरकार ऐसे पहुंचाएगी छात्रों को परीक्षा केंद्र, इस पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Mon, 31 Aug 2020 08:51 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 09:04 AM (IST)

JEE Main NEET 2020 in MP राज्स सरकार की इस सुविधा का लाभ आज 31 अगस्त से 181 पर संपर्क ...और पढ़ें

JEE Main, NEET 2020 in MP: मध्य प्रदेश सरकार ऐसे पहुंचाएगी छात्रों को परीक्षा केंद्र, इस पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण
JEE Main, NEET 2020 in MP: मध्य प्रदेश सरकार ऐसे पहुंचाएगी छात्रों को परीक्षा केंद्र, इस पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। JEE Main, NEET 2020 in MP: कल, 1 सितंबर से शुरू हो रही जेईई मेन 2020 के लिए मध्य प्रदेश के छात्रों को घर से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जेईई मेन परीक्षा के लिए सम्म्लित होने जा रहे परीक्षार्थियों को घर से केंद्र तक पहुंचने में मदद के लिए कल, 30 अगस्त की शाम को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा, “JEE/NEET 2020 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले मेरे प्यारे बच्चों ब्लॉक/जिला मुख्यालय से परीक्षा केंद्र तक जाने की मैंने नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था की है। इस सुविधा का लाभ आप 31 अगस्त से 181 पर संपर्क कर या mapit.gov.in/covid-19 पर रजिस्टर कर प्राप्त कर सकते हो।”

मध्य प्रदेश के छात्र यहां कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

यह भी पढ़ें- JEE Main, NEET 2020: ‘एडुराईड’ पोर्टल से छात्रों के मिलेगी परीक्षा केंद्र पहुंचने में मदद, आईआईटी स्टूडेंट्स ने लांच किया पोर्टल

मध्य प्रदेश सरकार ऐसे देगी परीक्षार्थियों को मदद

मध्य प्रदेश सरकार उपलब्ध कराये गये पोर्टल पर पंजीकरण कर चुके परीक्षार्थियों को उनके सम्बन्धित ब्लॉक या जिले के मुख्यालय से से ‘पिक’ करके परीक्षा केंद्र तक ‘ड्रॉप’ पर पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। इसलिए सुविधा का लाभ लेने के लिए परीक्षार्थियों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन आज, 31 अगस्त 2020 से किया जा सकता है।

बता दें कि 1 सितंबर से 6 सितंबर तक आयोजित होने वाली जेईई मेन 2020 परीक्षा के लिए देश भर में 8.5 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया है। लेकिन कोविड-19 महामारी के संक्रमण के भय से लाखों परीक्षार्थियों और उनके पैरेंट्स या अभिभावकों ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर परीक्षाएं स्थगित करने की गुजारिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ केंद्र व राज्य सरकारें जेईई मेन औऱ नीट परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों की स्वास्थ्य सुरक्षा से लेकर उन्हें परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने के अलग से व्यवस्था भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार ने जेईई मेन और नीट परीक्षाएं देने जा रहे परीक्षार्थियों को उनके घर से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने मे मदद के लिए यातायात की व्यवस्था कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।