विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JEE Main Exam Guidelines: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम गाइडलाइंस टाइमिंग ड्रेस कोड सहित अन्य डिटेल करें चेक, परीक्षा आज से

Published: Wed, 01 Apr 2026 12:39 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2026 09:21 AM (IST)

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 2 से 8 अप्रैल तक करवाया जायेगा। एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस सहित अन्य डिटेल आप यहां से चेक कर सकते हैं।

jee mains exam instructions

jee mains exam instructions

HighLights

  1. जेईई मेन परीक्षा 2 से 8 अप्रैल तक होगी आयोजित।

  2. परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश यहां करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा की शुरुआत आज यानी 2 अप्रैल से हो रही है। 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा एग्जाम के लिए दिशा-निर्देश ड्रेस कोड सहित अन्य जानकारी साझा कर दी गई है। परीक्षा में भाग लेने जा रहे छात्र इन गाइडलाइंस को अच्छे से पढ़ लें और उनका पालन करें ताकी परीक्षा सेंटर पर आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

एग्जाम के लिए ड्रेस कोड

एनटीए द्वारा छात्रों को एग्जाम के दिन हलके आरामदायक कपड़े पहनने को कहा गया है। लड़कों को मेटल वाली चीजें, जैसे– चेन, अंगूठी या भारी बटन वाले कपड़े पहनने से बचना है वहीं लड़कियों को दुपट्टा, स्टॉल या ज्यादा जूलरी पहनने से मना किया गया है।

ये चीजें रहेंगी एग्जाम सेंटर पर वर्जित

जेईई मेन परीक्षा देने जा रहे छात्र एग्जाम हॉल में कुछ चीजें जैसे- ज्यामिति या पेंसिल बॉक्स, हैंडबैग, पर्स, किसी भी प्रकार का कागज/ स्टेशनरी/ पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित सामग्री), खाने पीने की चीजें और पानी (खुला या पैकेटबंद), मोबाइल फोन/ ईयरफोन/ माइक्रोफोन/ पेजर, कैलकुलेटर, डॉक्यूपेन, स्लाइड रूल, लॉग टेबल, कैमरा, टेप रिकॉर्डर, कैलकुलेटर की सुविधा वाली इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां, कोई भी धातु की वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर न जाएं।

एडमिट कार्ड व पहचान पत्र लेकर जाएं साथ

स्टूडेंट्स एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड की प्रति अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। प्रवेश पत्र के साथ एक ओरिजिनल पहचान पत्र जैसे- वैलिड स्कूल आईडी कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ पासपोर्ट/ आधार कार्ड (विथ फोटोग्राफ)/ ई-आधार विथ फोटोग्राफ/ क्लास 12th बोर्ड एडमिट कार्ड विथ फोटोग्राफ/ बैंक पासबुक में से एक साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

कुछ अन्य महत्वपूर्ण नियम

  • अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर सिंपल ट्रांसपेरेंट बॉल प्वॉइंट पेन साथ लेकर जाएं।
  • छात्र परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय से 2 घंटे पूर्व केंद्र पर रिपोर्ट करें।
  • किसी भी हाल में परीक्षा केंद्र पर एग्जाम शुरू होने के 30 मिनट पहले गेट बंद हो जायेंगे। इसके बाद एंट्री नहीं मिलेगी।
  • एग्जाम सेंटर पर टाइम से पहुंचने की पूरी जिम्मेदारी स्टूडेंट की होगी, किसी भी प्रकार से लेट होने पर केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
  • केंद्र पर पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटोग्राफ भी साथ लेकर जाएं।
JEE Mains exam guidelines

एग्जाम की डेट एवं शिफ्ट टाइमिंग

जेईई मेन Paper 1 (B.E./B. Tech) का आयोजन 2, 04, 05, 06 और 08 अप्रैल 2026 को करवाया जायेगा वहीं Paper 2A (B. Arch) and Paper 2B (B.Planning) and Paper 2A & 2B (B.Arch & B. Planning both) 7 अप्रैल 2026 को करवाया जायेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- JEE Main Admit Card 2026 OUT: जेईई मेन सेशन-2 एडमिट कार्ड जारी, 2 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा