विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JEE Main Admit Card 2026 OUT: जेईई मेन सेशन-2 एडमिट कार्ड जारी, 2 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा

Published: Sun, 29 Mar 2026 09:24 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2026 12:03 PM (IST)

एनटीए द्वारा जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 2 से 8 अप्रैल तक करवाया जायेगा।

JEE Main Session-2 admit card

JEE Main Session-2 admit card

HighLights

  1. जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड होने वाले हैं जारी।

  2. 2 से 8 अप्रैल तक आयोजित होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (मेन) 2026 सेशन 2 परीक्षा की शुरुआत 2 अप्रैल से होने जा रही है। एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका 

एनटीए जेईई मेन एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • जेईई मेन एडमिट कार्ड 2026 सेशन 2 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में Admit Card for JEE(Main)-2026 [Session-II] is LIVE! लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर सबमिट करना होगा।
  • अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

विषय एवं पेपर के अनुसार एग्जाम डेट

एनटीए द्वारा देशभर में निर्धारित परीक्षा सेंटर्स पर एग्जाम का आयोजन 2 से 8 अप्रैल तक करवाया जायेगा। शेड्यूल के मुताबिक Paper 1 (B.E./B. Tech) का आयोजन 2, 04, 05, 06 और 08 अप्रैल 2026 को करवाया जायेगा वहीं Paper 2A (B. Arch) and Paper 2B (B.Planning) and Paper 2A & 2B (B.Arch & B. Planning both) 7 अप्रैल 2026 को करवाया जायेगा।

JEE Mains exam date

एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड जरूरी

सभी छात्र ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर छात्र एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के आपको किसी भी हाल में परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी और ऐसे में आप एग्जाम देने से वंचित हो जायेंगे।

दिक्कत होने पर यहां करें संपर्क

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर छात्र उसके निवारण के लिए 011-40759000 या e-mail jeemain@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन इस डेट से होंगे स्टार्ट, आईआईटी रुड़की ने जारी किया शेड्यूल