विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JEE Main City Slip 2025: जेईई मेन सिटी इंटीमेशन स्लिप इस सप्ताह हो सकती है जारी, इन डेट्स में होगी परीक्षा

Published: Sun, 16 Mar 2025 09:43 AM (IST)Updated: Sun, 16 Mar 2025 09:55 AM (IST)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से JEE Main City Intimation Slip 2025 Session 2 इस वीक डाउनलोड के लिए ...और पढ़ें

JEE Main City Slip 2025 jeemain.nta.nic.in पर होगी जारी।
JEE Main City Slip 2025 jeemain.nta.nic.in पर होगी जारी।

HighLights

  1. जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप जल्द हो सकती है जारी।
  2. 2 से 9 अप्रैल तक आयोजित होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए इस सप्ताह एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जा सकती है। सिटी स्लिप JEE Main City Intimation Slip ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की जाएगी जहां से सभी छात्र लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे। एग्जाम सिटी स्लिप द्वारा स्टूडेंट्स अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।

सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल

एनटीए की ओर से जेईई मेंस सेशन 2 परीक्षा का आयोजन देश और विदेश में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 2, 3, 4, 7, 8, एवं 9 मार्च 2025 को करवाया जायेगा। 2, 3, 4, 7 अप्रैल 2025 को पेपर 1 (बीई बीटेक), 8 अप्रैल 2025 को पेपर 1 (बीई बीटेक) और 9 अप्रैल 2025 को पेपर 2A (बीआर्क), पेपर 2B (बी प्लानिंग) और पेपर 2A एन्ड 2B (बी आर्क, बी प्लानिंग/ दोनों) का आयोजन किया जायेगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एग्जाम सिटी स्लिप

  • जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में जाकर एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अगले पेज पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड/ सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पूर्व होंगे जारी

सभी छात्र ध्यान रखें कि परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होते ही लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड किया जा सकेगा।

परीक्षा टाइमिंग एवं शिफ्ट

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। 2, 3, 4, 7 अप्रैल 2025 को परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। 8 अप्रैल की परीक्षा केवल 2nd शिफ्ट में और 9 अप्रैल को होने वाली परीक्षा केवल पहली शिफ्ट में आयोजित की जाएगी जिसके लिए टाइमिंग सुबह 9 से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।

यह भी पढ़ें- JEE Mains Session 2 Exam Schedule: जेईई मेंस सेशन-2 एग्जाम शेड्यूल जारी, चेक करें सब्जेक्ट एवं शिफ्ट वाइज पूरी डिटेल