विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JEE Mains Admit Card: जेईई मेन पेपर 2 एडमिट कार्ड jeemain.nta.ac.in पर जारी, ऐसे कर पाएंगे Download

Published: Sat, 20 Jan 2024 10:19 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jan 2024 12:17 PM (IST)

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार पेपर 1 या बीई/बीटेक परीक्षा 27 29 30 31 जनवरी और 1 फरवरी को सभी दिनों ...और पढ़ें

JEE Mains Admit Card: jeemain.nta.ac.in पर जारी जेईई मेन एडमिट कार्ड, ऐसे कर Download (Image-freepik)
JEE Mains Admit Card: jeemain.nta.ac.in पर जारी जेईई मेन एडमिट कार्ड, ऐसे कर Download (Image-freepik)

HighLights

  1. 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को होगी पेपर 1 परीक्षा
  2. वहीं पेपर 2 का आयोजन 24 जनवरी को दूसरी पाली में किया जाएगा
  3. दो सत्रों में होगा जेईई मेंस परीक्षा का आयोजन

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एनटीए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन जनवरी सेशन (Joint Entrance Examination) परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। एग्जाम 24 जनवरी, 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा। बता दें कि जनवरी सेशन के लिए जेईई मेन पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए परीक्षा सिटी स्लिप jeemainnta.ac.in पर पहले ही जारी कर दी गई हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

(Image-freepik)

JEE Mains Exam Admit Card 2024: ये डिटेल्स एंटर करके डाउनलोड कर सकते हैं डाउनलोड

जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद ही प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

27 जनवरी से होगी पेपर 1 की परीक्षा

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, पेपर 1 या बीई/बीटेक परीक्षा 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को सभी दिनों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। वहीं पेपर 2 या बीआर्क, बीप्लानिंग परीक्षा 24 जनवरी को दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कंडक्ट कराई जाएगी।

JEE Mains Admit Card: जेईई मेन जनवरी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

जेईई मेन जनवरी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा।इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध सत्र 1 के लिए जेईई मेंस एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा। एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें: JEE Mains Exam: जेईई मेंस एग्जाम की तैयारी करते वक्त न करें ये गलतियां, सफल होने में मिलेगी मदद