JEE Main Admission 2027: जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द होंगे शुरू, एग्जाम 22 जनवरी से स्टार्ट
जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

JEE Main Admission 2027: आवेदन जल्द होंगे शुरू।
HighLights
परीक्षा 22 जनवरी से शुरू।
जल्द जारी होगी ऑफिशियल नोटिफिकेशन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला लेने के लिए जल्द ही एनटीए की ओर से JEE Main 2026 के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी JEE Main Admission 2027 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एनटीए की ओर से जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है।
कब होगी जेईई मेन की परीक्षा
एनटीए द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार JEE Main 2027 Exam देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 22 से 24 और 28 से 30 जनवरी, 2027 के बीच आयोजित कराई जाएगी।
यहां करना होगा जेईई मेन के लिए रजिस्ट्रेशन
जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा के लिए आवेदन बहुत जल्द ही शुरू होंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से जेईई मेन परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
- जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा में आवेदन करने के लिए सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in विजिट करनी होगी।
- इसके बाद Candidate Activity पर क्लिक करना होगा।
- अब JEE Main Admission Form 2027 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
जरूरी दस्तावेजों को रखें तैयार
सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जेईई मेन परीक्षा में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेजों को पहले ही तैयार करके रख लें। सभी जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है।
- कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आईडी प्रूफ जैसे (आधार कार्ड/पेन कार्ड)
- जाति प्रमाण-पत्र
- दिव्यांगता प्रमाण-पत्र आदि
यह भी पढ़ें- NTA SWAYAM Admission 2026: एनटीए स्वयं जुलाई सेशन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, परीक्षा 8 दिसंबर से स्टार्ट
