विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JEE Mains Registration 2027: सेशन-1 एग्जाम के लिए आवेदन स्टार्ट, जल्द करें अप्लाई; पात्रता फीस व अन्य डिटेल यहां करें चेक

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:48 AM (IST)

एनटीए द्वारा जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी 22 नवंबर तक बिना ...और पढ़ें

JEE Mains 2027 की पूरी जानकारी यहां से करें चेक।

JEE Mains 2027 की पूरी जानकारी यहां से करें चेक।

HighLights

  1. जेईई मेंस सेशन 1 एग्जाम के लिए आवेदन हुए स्टार्ट।

  2. 22 नवंबर तक बिना लेट फीस के भर सकते हैं फॉर्म।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) 2027 की तैयारियों में लगे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन सेशन 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 अक्टूबर से स्टार्ट कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स सेशन 1 एग्जाम में शामिल होने के लिए 20 नवंबर 2026 तक फॉर्म को पूरा करके जमा कर सकते हैं।

लेट फीस के साथ भी आवेदन का मौका

अगर स्टूडेंट्स किसी कारणवश तय तिथि तक आवेदन नहीं कर सकेंगे तो वे लेट फीस 500 रुपये के साथ 23 से 26 नवंबर तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर पाएंगे।

महत्वपूर्ण डेट्स

कार्यक्रम डेट्स
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट 24 अक्टूबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026
लेट फीस (₹500) के साथ फॉर्म भरने की तिथि 23 से 26 नवंबर 2026
फॉर्म में करेक्शन करने की डेट 27 से 29 नवंबर 2026
सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने की तिथि 30 दिसंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 13 जनवरी 2027
एग्जाम डेट 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027

फॉर्म भरने के लिए योग्यता

जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स का फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित (PCM) विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। जो छात्र अभी 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • जेईई मेन 2027 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में Online Application Form for JEE (Main) 2027 – Session 1 पर क्लिक करें।
  • अब आपको पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, फोटोग्राफ एवं सिग्नेचर आदि अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • इसके बाद पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

JEE Mains Registration 2027 Link
ब्रोशर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

एप्लीकेशन फीस

जेईई मेन फॉर्म 2027 भरने के साथ अनरिजर्व श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये, जनरल ओबीसी, जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 900 रुपये जमा करना होगा। अनरिजर्व, जनरल ओबीसी, जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ ट्रांसजेंडर/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए आवेदन फीस 500 रुपये निर्धारित है। सभी छात्र फीस ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मुंबई की झुग्गी बस्ती के अभिषेक का कमाल, उधार के इंटरनेट से JEE Mains और Advanced क्वालीफाई कर IIT दिल्ली में पाया प्रवेश