JEE Mains 2027 Registration: जेईई मेन सेशन-1 आवेदन कभी हो सकते हैं स्टार्ट, आवश्यक डॉक्युमेंट, फीस व पात्रता करें चेक
एनटीए जेईई मेन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन किसी भी समय शुरू कर सकता है। छात्र अपने दस्तावेज पहले से रेडी कर लें ताकी आवेदन के समय कोई दिक्कत न हो।

JEE Mains 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन कभी भी हो सकते हैं स्टार्ट।
HighLights
जेईई मेन 2027 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन होने वाले हैं स्टार्ट।
परीक्षा जनवरी में होगी आयोजित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) 2027 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन अक्टूबर महीने से स्टार्ट होने हैं। ऐसे में उम्मीद है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) कभी भी एप्लीकेशन प्रॉसेस शुरू कर सकता है। रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।
परीक्षा तिथि घोषित, इन डेट्स में होगा सेशन 1 एग्जाम
जेईई मेन परीक्षा 2026 का आयोजन कुल 6 दिनों 22 से 24, 28 से 30 जनवरी 2027 तक करवाया जायेगा। इसके अलावा 31 जनवरी 2027 को एग्जाम के लिए आरक्षित रखा गया है।
फॉर्म भरने के लिए योग्यता
जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स का फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित (PCM) विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। जो छात्र अभी 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है।
फॉर्म भरने के लिए ये दस्तावेज कर लें तैयार
आधार कार्ड: आधार कार्ड सही नाम, जन्म तिथि (कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र के अनुसार), नवीनतम फोटो, पता और पिता के नाम के साथ अपडेट किया जाना चाहिए।
यूडीआईडी कार्ड (दिव्यांग व्यक्तियों के लिए): यूडीआईडी कार्ड वैध होना चाहिए, अपडेट किया जाना चाहिए और आवश्यकतानुसार नवीनीकृत किया जाना चाहिए।
श्रेणी प्रमाण पत्र: EWS/ SC/ ST/ OBC-NCL वर्ग के छात्र अपना कैटेगरी प्रमाण पत्र नया बनवा लें या अपडेट करवा लें। इसके अलावा छात्र अपना वैलिड ईमेल और फोन नंबर भी तैयार रखें।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने का तरीका
- जेईई मेन आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में Registration for JEE (Main) – 2027 Session-1 is LIVE! पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, फोटोग्राफ एवं सिग्नेचर आदि अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करना होगा।
- इसके बाद पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एप्लीकेशन फीस
जेईई मेन फॉर्म 2027 भरने के साथ अनरिजर्व श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये, जनरल ओबीसी, जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 900 रुपये, अनरिजर्व, जनरल ओबीसी, जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ ट्रांसजेंडर/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए आवेदन फीस 500 रुपये निर्धारित है। सभी छात्र फीस ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से जमा कर पाएंगे।
