Move to Jagran APP

JEE मेन में देरी संभावित, ओमीक्रोन और 5 राज्यों में चुनावों के चलते प्रभावित हो सकती है इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन 2022 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्राप्त जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 जनवरी 2022 के बाद शुरू की जा सकती है। एजेंसी द्वारा जेईई मेन रजिस्ट्रेशन 2022 आरंभ किए जाने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 09:48 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 09:48 AM (IST)
उम्मीदवार परीक्षा से सम्बन्धित अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल, jeemain.nta.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। जेईई मेन 2022 परीक्षा में तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। देश भर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआइटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (आइआइआइटी), केंद्र से वित्तीय सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थानों, विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं उनसे सम्बद्ध संस्थानों और विभिन्न राज्यों की सरकार के वित्त-पोषित व निजी इंजीनियरिंग संस्थानों में स्नातक स्तरीय कोर्सेस (बीई/बीटेक) में वर्ष 2022 में दाखिले के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजि किए जाने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2022 के आयोजन में देरी हो सकती है।

loksabha election banner

जेईई मेन परीक्षा 2022 का आयोजन करने वाली बॉडी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देश भर में कोरोना (कोविड-19) महामारी के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के तेजी से बढ़ रहे मामलों, तीसरी लहर से फरवरी में और बढ़ने एवं संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए लगाए जा रहे प्रतिबंधों को देखते हुए जेईई मेन 2022 के फरवरी संस्करण के आयोजन में देरी संभावित है।

इसके साथ ही, प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी और पंजाब समेत 5 राज्यों में फरवरी और मार्च 2022 के शुरूआती दिनों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी जेईई मेन 2022 के आयोजन में देरी हो सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि एनटीए द्वारा जेईई मेन परीक्षा 2022 के पहले चरण का आयोजन 10 मार्च को चुनावों के नतीजों की घोषणा के बाद दूसरे या तीसरे सप्ताह में किया जा सकता है। हालांकि, एजेंसी द्वारा जेईई मेन 2022 डेट को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की गयी है। ऐसे में उम्मीदवार परीक्षा से सम्बन्धित अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल, jeemain.nta.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

जेईई मेन 2022 रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी के बाद हो सकते हैं शुरू

हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन 2022 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, प्राप्त जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 जनवरी 2022 के बाद शुरू की जा सकती है। एजेंसी द्वारा जेईई मेन रजिस्ट्रेशन 2022 आरंभ किए जाने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.