Move to Jagran APP

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, jeeadv.ac.in पर करें अप्लाई

JEE Advanced 2022 जेईई एडवांस 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 03:33 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 07:43 AM (IST)
JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, jeeadv.ac.in पर करें अप्लाई
जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज खत्म हो रही है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज  खत्म हो रही है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे कल, 11 अगस्त, 2022 के लिए JEE Advanced 2022 पंजीकरण विंडो को बंद करेगा। अब ऐसे में, जिन छात्रों ने जेईई मेन 2022 परीक्षा पास की है और जेईई एडवांस 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, वे jeeadv.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि, शेड्यूल के अनुसार, जेईई एडवांस 2022 आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त, 2022 है।

loksabha election banner

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

JEE Advanced 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत- 8 अगस्त, 2022

JEE Advanced 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि- 11 अगस्त, 2022

JEE Advanced 2022 एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख- 23 अगस्त, 202

जेईई एडवांस 2022 परीक्षा तिथि- 28 अगस्त, 2022

जेईई एडवांस 2022 प्रोविजनल आंसर-की रिलीज होने की डेट: 3 सितंबर, 2022

जेईई एडवांस 2022 फाइनल आंसर-की ऑनलाइन घोषणा: 11 सितंबर, 2022

जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट की तारीख: 11 सितंबर, 2022

बता दें कि, जेईई एडवांस 2022 की परीक्षा 28 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 23 अगस्त, 2022 को रिलीज की जाएगी। वहीं उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके जेईई मेन 2022 एडवांस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन के लिए ऐसे करें आवेदन  

जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को सबसे पहले जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर जल्द ही उपलब्ध होने वाले जेईई एडवांस 2022 लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और आवेदन पत्र भरकर जेईई एडवांस के लिए आवेदन करें।आवेदन शुल्क का भुगतान और सबमिट पर क्लिक करें। अब जेईई एडवांस एप्लीकेशन फॉर्म का कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.