विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamia Hamdard: जामिया हमदर्द ने कोविड महामारी के मद्देनजर PG में शुरू किया यह नया कोर्स, करें चेक

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Tue, 10 Aug 2021 04:34 PM (IST)Updated: Tue, 10 Aug 2021 06:40 PM (IST)

Jamia Hamdard जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी ने एक नया कोर्स लॉन्च शुरू किया है। यूनिवर्सिटी ने वर्तमान सत्र 2021-22 के लिए ...और पढ़ें

Jamia Hamdard: जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी ने एक नया कोर्स लॉन्च शुरू किया है।
Jamia Hamdard: जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी ने एक नया कोर्स लॉन्च शुरू किया है।

Jamia Hamdard: जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी ने एक नया कोर्स लॉन्च शुरू किया है। यूनिवर्सिटी ने वर्तमान सत्र 2021-22 के लिए एमएससी मेडिकल वायरोलॉजी (MSc Medical Virology) पर एक नया पाठ्यक्रम शुरू किया हैं। छात्र-छात्राएं ध्यान दें कि कोर्स के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। इच्छुक छात्र-छात्राएं jamiahamdard.edu पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ऑनलाइन नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ें और फिर अप्लाई करें। 

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

वहीं स्टूडेंट्स पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को साइंस में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा माइक्रोबॉयोलाजी, लाइफ साइंस, बॉयोसाइंस और बॉयोटेक्नोलॉजी, बॉयोकेमिस्ट्री, केमिस्ट्री और बीवीएस, और बीवीएससी मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, बायोटेक में बीटेक वाले भी अप्लाई कर सकते हैं। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि 50 फीसदी अंक पास होने चाहिए। यह पाठ्यक्रम की कुल अवधि दो वर्ष की होगी।

वहीं इस संबंध में कुलपति जामिया हमदर्द प्रो एम अफशर आलम (Vice-Chancellor Jamia Hamdard Prof M Afshar Alam) ने कहा कि, देश में वायरल बीमारियों से निपटने के लिए ऐसे पाठ्यक्रमों की कमी है। ऐसे में जामिया हमदर्द ने एमएससी वायरोलॉजी में यह नया कोर्स शुरू किया है। इस प्रस्तावित शोध आधारित एमएससी वायरोलॉजी का उद्देश्य उन्नत तकनीकों का उपयोग करके वायरोलॉजी के क्षेत्र में छात्रों के भीतर तर्क, स्किल्स और उन्नत ज्ञान विकसित करना है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने हाल ही में यूजी, पीजी सहित अन्य प्रोगाम के लिए दाखिले की प्रक्रिया आयोजित की थी। इसके तहत छात्र-छात्राओं से विभिन्न कोर्सेज के लिए 25 जुलाई, 2021 तक आवेदन मांगे थे। वहीं कई यूजी कोर्सेज़ के लिए नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम्स, जैसे - नीट (NEET), जेईई (JEE), क्लैट (CLAT) के स्कोर पर एडमिशन होते हैं। वहीं इस कोर्स से अन्य पाठ्यक्रम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।