विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JAC Special Exam 2026 Result: झारखंड बोर्ड 9वीं एवं 11वीं स्पेशल एग्जाम रिजल्ट जारी, 1 क्लिक में डाउनलोड करें मार्कशीट

Published: Wed, 30 Sep 2026 10:29 AM (IST)

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा JAC Special Exam Result 2026 क्लास 9th और 11th जारी कर दिया गया है। आप इस ...और पढ़ें

JAC Special Exam 9th 11th Result 2026

JAC Special Exam 9th 11th Result 2026

HighLights

  1. कक्षा 9 और 11 स्पेशल एग्जाम का रिजल्ट जारी।

  2. रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके मार्कशीट कर सकते हैं डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 9 एवं 11 स्पेशल एग्जामिनेशन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन भी स्टूडेंट्स ने स्पेशल परीक्षाओं में भाग लिया था वे तुरंत ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। छात्र एवं अविभावकों की सहूलियत के लिए दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट का लिंक नीचे इस पेज पर भी उपलब्ध करवाया जा रहा है जहां से डायरेक्ट परिणाम की जांच के साथ मार्कशीट भी डाउनलोड की जा सकती है।

मार्कशीट में दर्ज होगी ये डिटेल

छात्रों को बता दें कि मार्कशीट में नाम, रोल नंबर, रोल कोड, पिता और माता का नाम, विषय के अनुसार प्राप्त अंक, पूर्णांक, ग्रेड, पास या फेल होने की स्थिति आदि दर्ज होगा।

इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

  • झारखंड बोर्ड 9th 11th स्पेशल एग्जाम रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट (क्लास IX-XI) चेक करना है उस पर क्लिक करें।
  • अब रोल कोड, रोल नंबर एवं दिया गया कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट लिंक

  1. Results of Class IX Special Examination 2026
  2. Results of Class XI Special Examination 2026

ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त
छात्रों को बता दें कि ऑनलाइन माध्यम से केवल वे रिजल्ट की जांच कर सकते हैं और मार्कशीट की प्रति ही डाउनलोड कर सकते हैं। ओरिजिनल मार्कशीट सभी बच्चों को स्कूल से प्राप्त होगी। ऐसे में कुछ दिन बाद आप अपने स्कूल में क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मुंबई की झुग्गी बस्ती के अभिषेक का कमाल, उधार के इंटरनेट से JEE Mains और Advanced क्वालीफाई कर IIT दिल्ली में पाया प्रवेश