विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JAC Board Result 2025: झारखंड 10th, 12th बोर्ड एग्जाम रिजल्ट जारी होने की ये है संभावित डेट, करीब 7 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

Published: Mon, 31 Mar 2025 02:23 PM (IST)Updated: Tue, 01 Apr 2025 08:47 AM (IST)

झारखंड बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक किया गया था। दोनों ...और पढ़ें

JAC Board Result 2025 अगले माह में घोषित होने की उम्मीद।
JAC Board Result 2025 अगले माह में घोषित होने की उम्मीद।

HighLights

  1. जैक बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट अगले माह में हो सकता है घोषित।
  2. करीब 7 लाख स्टूडेंट्स ने लिया था बोर्ड परीक्षाओं में भाग।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 11 फरवरी से लेकर 4 मार्च 2025 तक करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद बोर्ड की ओर से 25 मार्च तक प्रैक्टिकल की परीक्षाएं पूरी करवाई गयीं। अब एग्जाम संपन्न होने के बाद छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है जो इसी माह में खत्म हो सकता है। पिछले वर्ष 10वीं कक्षा का रिजल्ट 19 अप्रैल को एवं 12वीं कक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया था।

इस वर्ष रिजल्ट इन डेट्स के बीच जारी होने की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष भी झारखंड बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट रिजल्ट 20 से 30 अप्रैल के बीच घोषित कर सकता है। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं की गई है। दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट अलग अलग जारी किया जायेगा। आपको बता दें कि इस वर्ष दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर करीब 7 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया था।

रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट एवं स्टेप्स

  • झारखंड बोर्ड की ओर से रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की साइट्स jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in पर जारी किया जायेगा। छत इसमें से किसी भी साइट का उपयोग करके नतीजों की जांच कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से नतीजे चेक कर पाएंगे।
  • झारखंड बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।

मूल्यांकन कार्य हो रहा पूरा

परीक्षाएं संपन्न होने के बाद बोर्ड की ओर से कॉपियों का मूल्यांकन करवाया जा रहा है। कॉपियों की जांच के लिए राज्य के 60 केंद्रों को निर्धारित किया गया है। सभी छात्रों का रिजल्ट तैयार होने के बाद बोर्ड की ओर से रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य

झारखंड बोर्ड मैट्रिक एवं इंटर कक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में अलग अलग न्यूनमत 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जायेगा तो उसे पास होने के लिए एक मौका और मिलेगा। इसके लिए बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जायेगा। कंपार्टमेंट के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के बाद लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, एक महीने के अंदर आ सकता है रिजल्ट