Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JAC Board Result 2023: पहले घोषित होंंगे झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस,10वीं के नतीजे, पढ़ें रिजल्ट पर बड़ी अपडेट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 16 May 2023 11:56 AM (IST)

    JAC Board Result 2023 झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से 3 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थीं। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। वहीं अब स्टूडेंट्स नतीजों की राह देख रहे हैं।

    Hero Image
    JAC Board Result 2023: झारखंड बोर्ड जल्द जारी करेगा 10वीं, 12वीं के नतीजे।

    एजुकेशन डेस्क। JAC Board Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council, JAC 10th 12th Results 2023) की ओर से जेएसी 10वीं 12वीं के परिणामों के घोषित होने का इंतजार रहे हैं। छात्र-छात्राएं जानना चाह रहे हैं कि मैट्रिक और इंटर के परिणामों की घोषणा कब की जाएगी। इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि झारखंड बोर्ड के परिणाम 20 मई को जारी किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीडिया रिपोर्ट्स की अपेडट के मुताबिक, संभव है कि पहले झारखंड 10वीं और 12वीं विज्ञान का परिणाम 20 मई को जारी करे। इसके बाद, झारखंड 12वीं वाणिज्य और कला की परिणाम तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। हालांकि, स्टूडेंट्स एक बात का पूरा ध्यान रखें कि ऑफिशियल नोटिफिकेशन बोर्ड ने अभी तक रिलीज नहीं किया है तो इसके लिए उन्हें पोर्टल https://jac.jharkhand.gov.in/jac/ पर नजर बनाएं रखने की जरूरत है, जिससे उन्हें सही अपडेट मिल सके। 

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    JAC Board Result 2023: झारखंड 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    झारखंड 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट-jacresults.com andjac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। अब, दिखाई देने वाले होमपेज पर, कक्षा 10वीं या 12वीं के लिए जेएसी बोर्ड परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा

    अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें। अब जेएसी स्कोरकार्ड की जांच करें और इसे डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रख लें। 

    SMS से भी देख सकते हैं नतीजे 

    छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ एसएमएस के माध्यम से भी जेएसी परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को JHA10 <स्पेस> और अपना रोल नंबर टाइप करना होगा, इस संदेश को 5676750 पर भेजना होगा। परिणाम उसी नंबर पर भेजा जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को मार्कशीट के लिए इंतजार करना होगा। अंकतालिका स्कूलों के माध्यम से रिजल्ट के कुछ दिनों बाद प्राप्त की जा सकती है।