विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JAC Board 12th Topper List 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं में राशीदा नाज ने किया टॉप, स्ट्रीम वाइज पूरी लिस्ट यहां करें चेक

Published: Wed, 06 May 2026 02:44 PM (IST)Updated: Wed, 06 May 2026 05:48 PM (IST)

झारखंड बोर्ड की ओर से कक्षा बारहवीं परीक्षा के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट के नाम की घोषणा कर दी गई है। ...और पढ़ें

JAC Board 12th Topper List 2026: साइंस स्ट्रीम से राशिद नाज ने किया टॉप।

JAC Board 12th Topper List 2026: साइंस स्ट्रीम से राशिद नाज ने किया टॉप।


HighLights

  1. झारखंड बोर्ड कक्षा बारहवीं का रिजल्ट जारी।

  2. स्ट्रीम वाइज जारी हुआ रिजल्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस साल जैक कक्षा बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। झारखंड बोर्ड की ओर से रिजल्ट स्ट्रीम वाइज जारी किया गया है। रिजल्ट के साथ-साथ पूरे राज्य में टॉप करने वाले छात्रों के नाम की भी घोषणा की गई है। इस साल कक्षा बारहवीं की परीक्षा में राशीदा नाज ने पूरे राज्य में टॉप किया है। 

टॉपर्स को मिलेगी इतनी धनराशि

झारखंड बोर्ड कक्षा बारहवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से नकद राशि, लैपटॉप और मोबाइल दिया जाएगा। पिछले साल झारखंड बोर्ड कक्षा बारहवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को 3 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और मोबाइल दिया गया था। इसके साथ ही द्वितीय टॉपर को 2 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और मोबाइल दिया गया था। साथ ही राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और मोबाइल दिया गया था।

Jharkhand Board 12th Toppers 2026

आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्स

पहला स्थान: छोटी कुमारी
दूसरा स्थान: अंकित कुमार
तीसरा स्थान: अंशु कुमारी

कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स

पहला स्थान: श्वेता प्रसाद
दूसरा स्थान: कृष कुमार बरनवाल
तीसरा स्थान: प्रियंशी खत्री

साइंस स्ट्रीम टॉपर्स

पहला स्थान: राशीदा नाज
दूसरा स्थान: एमडी फैजान आलम
तीसरा स्थान: आकांक्षा कुमारी और सना आफरीन

 डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें रिजल्ट 

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें डिजीलॉकर से रिजल्ट 

झारखंड बोर्ड कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट के साथ-साथ डिजीलॉकर पर भी जारी किया गया है। छात्रों एवं अभिभावकों की सहायका के लिए यहां Digilocker से रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

  1. डिजीलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर जैक बोर्ड कक्षा बारहवीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
  4. लॉगिन डिटेल कोदर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें। 



यह भी पढ़ें: JAC Board 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट jacresults.com पर एक्टिव, ये रहा नतीजे चेक करने का Direct Link