JAC Board 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी, इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी; ये रहा नतीजे चेक करने का Direct Link
झारखंड बोर्ड कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 06 मई को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल ...और पढ़ें

JAC Board 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड कक्षा बारहवीं का रिजल्ट जारी।
HighLights
कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी।
03 फरवरी से लेकर 23 फरवरी के बीच हुई थी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड बोर्ड इंटर परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार अब खत्म हुआ। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से झारखंड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कक्षा बारहवीं का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज जारी किया गया है। इस वर्ष में परीक्षा में छात्राओं ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। परीक्षा में छात्रों क उत्तीर्ण प्रतिशत 95.34% और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत कुल 96.68% रहा है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें रिजल्ट
झारखंड बोर्ड की ओर से इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्रों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र एवं अभिभावक अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'JAC Board 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
स्ट्रीम वाइज छात्रों का पास प्रतिशत
आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 96.14 रहा है। आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 2,11,095 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 2,02,962 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। इसके साथ ही साइंस स्ट्रीम में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.92 रहा है। साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 90,168 छात्र शामिल हुए थे और परीक्षा में कुल 74,771 छात्रों को सफलता मिली है। कॉमर्स स्ट्रीम में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत कुल 93.37 रहा है।
मार्कशीट में इनकी करें जांच
रिजल्ट देखने के बाद सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट में अपना नाम, रोल नंबर एवं रोल कोड, अभिभावक का नाम, स्कूल का नाम और परीक्षा में प्राप्त अंकों की जानकारी की जांच अच्छे से कर लें। बता दें, यह एक प्रोविजनल मार्कशीट होगी। छात्रों को ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करनी होगी।
इंटर परीक्षा का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज जारी किया गया है। इसके साथ ही परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त करने पर छात्र परीक्षा में असफल नहीं मानें जाएंगे। इसके साथ ही जो छात्र दो से ज्यादा विषयों में फेल होंगे। उन्हें अगले वर्ष परीक्षा में दोबारा भाग लेना होगा।
