Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    JAC Board 12th Result 2023: झारखंड 12वीं टॉपर्स को सम्मानित करेगी सरकार, सृष्टि एवं कशिश ने किया राज्य में टॉप

    By Jagran NewsEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 30 May 2023 03:58 PM (IST)

    Jharkhand Board 12th Result 2023 झारखंड बोर्ड की ओर से क्लास 12th का परिणाम जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी घोषित की कर दी गयी है। टॉपर्स को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

    Hero Image
    Jharkhand Board 12th Result 2023: 12th बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को राज्य सरकार करेगी सम्मानित।

    Jharkhand Board 12th Result 2023: झारखंड एकेडिमक कॉउंसिल (JAC) की ओर से आज क्लास 12th का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से JAC Board की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर घोषित किया गया है जहां से स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नामों की लिस्ट भी जारी कर दी गयी है। जो स्टूडेंट्स 12th क्लास में टॉप-3 पोजीशन हासिल करेंगे उनको झारखंड सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JAC 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट 2023 लिंक 1

    JAC 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 लिंक - जागरणजोश पर

    JAC 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 लिंक - जागरणजोश पर

    JAC 12th Result 2023: टॉपर्स को प्राइज मनी के साथ मिलेगा लैपटॉप और स्मार्टफोन

    झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में सीबीएसई, जैक या आईसीएसई बोर्ड से टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित करने की घोषणा की है। जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा टॉप 3 पोजीशन हासिल करेंगे उनको सरकार की ओर से प्राइज मनी और अन्य चीजें प्रदान की जाएगी। आपको बता दें जो स्टूडेंट्स प्रथम स्थान हासिल करेंगे उनको 3 लाख रुपये के साथ लैपटॉप और स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा दूसरी रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को 2 लाख रुपये के साथ लैपटॉप और स्मार्टफोन एवं राज्य में तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को 1 लाख रुपये के साथ लैपटॉप और स्मार्टफोन प्रदान किया जायेगा।

    JAC 12th Result 2023: यहां से प्राप्त कर करें टॉपर्स लिस्ट

    झारखंड बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जायेगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही 12वीं में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। टॉपर्स के नामों की घोषणा के साथ आप यहां से कॉमर्स एवं आर्ट्स टॉपर्स की लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं।

    कॉमर्स टॉपर 

    • रांची की सृष्टि कुमारी 480 अंक प्राप्त कर बनीं टॉपर 
    • रांची की मोहिस परवीन ने 479 अंक प्राप्त किया दूसरा स्थान
    • रांची की रिया कुमारी ने 475 अंक प्राप्त कर पाया तीसरा स्थान 

    आर्ट्स टॉपर

    • धनबाद की कशिश परवीन ने 469 अंक प्राप्त कर पायी पहली रैंक।
    • दीक्षा साहू ने 465 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
    • तीसरे स्थान पर रांची के सुधांशु कुमार हैं जिन्होंने 464 अंक हासिल किये।

    Jharkhand JAC 12th Result 2023: इन वेबसाइट्स से प्राप्त कर सकेंगे रिजल्ट

    झारखंड बोर्ड का रिजल्ट बस कुछ ही समय में जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in एवं jacresults.com पर घोषित किया जायेगा। रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको इनमें से किसी वेबसाइट पर जाने के बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। एक नए पेज पर अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इस प्रकार से आपका रिजल्ट एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- JAC 12th Result 2023 Live: झारखण्ड 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट में हुई देरी, 3.30 बजे तक आएगा परिणाम