JAC 12th Arts Topper List 2023: झारखंड बोर्ड इंटर कला में कशिश परवीन ने किया टॉप , 95.9 फीसदी परीक्षार्थी पास
JAC 12th Arts Topper List 2023 झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं आर्ट्स के पहले साइंस स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jac.nic.in पर जारी किया गया था। वहीं झारखंड बोर्ड इंटर साइंस का कुल पास प्रतिशत 81.45 रहा है।

एजुकेशन डेस्क। JAC 12th Arts Topper List 2023: झारखंड बोर्ड आज 12वीं आर्ट्स के नतीजे जारी कर कर दिए गए हैं। पहले संभावना जताई जा रही है थी कि बोर्ड आज झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज, 30 मई को कला के नतीजे जारी कर सकता है। नतीजे की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स को jac.jharkhand.gov.in और jac.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। झारखंड बोर्ड रिजल्ट के साथ-साथ 12वीं कला का पास प्रतिशत, टॉपर लिस्ट समेत अन्य डिटेल्स भी जारी कर दी है।
JAC 12th Arts Topper List 2023: ये हैं 12वीं कला के टॉपर
झारखंड बोर्ड 12वीं की कला परीक्षा में कशिश परवीन ने टॉप किया है। उन्होंने 469 अंक प्राप्त हुए हैं।
दूसरे स्थान पर दीक्षा साहू रही हैं और इन्हें 465 अंक प्राप्त हुए हैं।
तीसरे स्थान पर रांची के सुधांशु कुमार हैं, इन्हें 464 अंक मिले।
JAC 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
JAC 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 जागरणजोश पर देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
JAC 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 जागरणजोश पर देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
वहीं, इस मौके पर अगर पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2022 में इंटर कला में पहले स्थान पर छात्रा रही थी। हजारीबाग की मानसी साहा ने 12वीं कक्षा में पहला स्थान हासिल किया था।
JAC 12th Arts Topper List 2023: ये हैं पिछले साल की टॉपर
प्रथम स्थान- मानसी साहा, हजारीबाग
दूसरा स्थान- रोहित कच्छप, रांची
तीसरा स्थान- अंचल कुमारी, बरकागांव
JAC 12th Arts Result 2023: जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में ये डिटेल्स होंगी मेंशन
जेएसी बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 मार्कशीट में राज्य बोर्ड का नाम, परिणाम का नाम, छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, फैकल्टी का नाम, विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, ग्रेड और योग्यता का विवरण शामिल होगा।
JAC 12th Science Result 2023: झारखंड इंटर साइंस में 81.45 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं आर्ट्स के पहले साइंस स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jac.nic.in पर जारी किया गया था। वहीं, झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस का कुल पास प्रतिशत 81.45 रहा है। इसके मुताबिक, लड़कियों का पास प्रतिशत 78.93% रहा था। वहीं विज्ञान स्ट्रीम में झारखंड के लड़कों ने 82.87% पास प्रतिशत के साथ लड़कियों को पीछे छोड़ दिया था। झारखंड बोर्ड इंटर साइंस की परीक्षाएं 14 मार्च से 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा में करीब 75,000 छात्र उपस्थित हुए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।