विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JAC 10th 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट जल्द होगा जारी, ROLL CODE एवं ROLL NUMBER रखें तैयार

Published: Wed, 09 Sep 2026 11:38 AM (IST)

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जैक कंपार्टमेंट/ इम्प्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। नतीजे जारी होते ...और पढ़ें

Jharkhand Board compartment results

Jharkhand Board compartment results

HighLights

  1. झारखंड एकेडमिक काउंसिल जल्द जारी करेगा कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट।

  2. डायरेक्ट लिंक jacresults.com पर होगा एक्टिवेट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट एग्जाम/ इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं 7 से 12 अगस्त 2026 तक वहीं 12वीं कक्षा के लिए परीक्षाएं 7 से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थीं। एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक JAC Compartment Result 2026 इसी सप्ताह या अगले वीक में जारी किया जायेगा। ऑफिशियल डेट की जानकारी जल्द ही सामने आएगी।

रोल नंबर एवं रोल कोड रखें तैयार

झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करना होगा। ऐसे में वे अभी से इसे तैयार रखें। अगर स्टूडेंट्स को ये डिटेल याद नहीं हैं तो अपना एडमिट कार्ड ढूंढ़कर पास रख लें।

केवल 4 स्टेप्स में डाउनलोड की जा सकेगी मार्कशीट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से रिजल्ट जारी होते ही सभी स्टूडेंट्स नीचे दी जा रही केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम की जांच कर सकेंगे-

  1. झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंट/ इम्प्रूवमेंट रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट (10th या 12th) चेक करना होगा उस पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपको रोल कोड एवं रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा।
  4. इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप मार्कशीट डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

ओरिजिनल संशोधित मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त

छात्रों को बता दें कि रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद बोर्ड द्वारा ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल में भेज दी जाएगी। इसके बाद छात्र क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके अपनी संशोधित मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

कैसा रहा था रिजल्ट

इस वर्ष झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 95.27% छात्र पास हुए थे। इसके अलावा 12th क्लास में स्ट्रीम वाइज अलग-अलग नतीजे जारी किये गए थे। कला (Arts) वर्ग में 96.14 फीसदी, वाणिज्य (Commerce) स्ट्रीम में 93.37 प्रतिशत और विज्ञान (Science) 82.92 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की थी।

यह भी पढ़ें- अदिति पौडेल 17 साल की उम्र में बनीं जापान की पहली साक्षरता एंबेसडर, पढ़ने की आदत ने बना दी दुनिया में पहचान