JAC Compartment Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट कब होगा जारी? जानें संभावित डेट
जैक बोर्ड द्वारा 10th-12th कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। नतीजे जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर एक्टिव होगा।

JAC Compartment Result 2026
HighLights
झारखंड बोर्ड जल्द जारी करेगा कंपार्टमेंट 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट।
डायरेक्ट लिंक jacresults.com पर होगा एक्टिवेट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड बोर्ड सेकेंडरी एवं इंटरमीडिएट की कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है ताकी वे आगे एडमिशन सहित अन्य प्रक्रियाओं को पूरा कर सकें। इन सभी स्टूडेंट्स की जानकारी के लिए बता दें कि इस महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह में परिणाम की घोषणा की जा सकती है। पिछले वर्ष कंपार्टमेंट एग्जाम का रिजल्ट 19 सितंबर को जारी हुआ था।
इन डेट्स में आयोजित हुई थीं परीक्षाएं
जिन छात्रों की बोर्ड परीक्षा में कंपार्टमेंट आयी थी या जिन स्टूडेंट्स ने अंकों में सुधार के लिए आवेदन किया था उनके लिए 10वीं कक्षा कंपार्टमेंट एग्जाम 7 से 12 अगस्त 2026 तक वहीं 12वीं कक्षा के लिए परीक्षाएं 7 से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थीं।
इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे परिणाम
झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट (10th या 12th) चेक करना होगा उस पर क्लिक करना होगा।
अब आपको रोल कोड एवं रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा।
इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
कैसा रहा था रिजल्ट
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कुल 95.27% छात्र पास हुए था। बोर्ड परीक्षा में कुल 4,22,109 ने परीक्षा दी थी जिसमें से 4,02,178 स्टूडेंट्स पास हुए थे। इसमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 95.51 और लड़कों का पास प्रतिशत 95.01 दर्ज किया गया था।
इसके अलावा 12th क्लास में स्ट्रीम वाइज अलग-अलग नतीजे जारी किये गए थे। कला (Arts) वर्ग में 96.14 फीसदी, वाणिज्य (Commerce) स्ट्रीम में 93.37 प्रतिशत और विज्ञान (Science) 82.92 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की थी।
