विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISRO ICRB Admit Card 2026: साइंटिस्ट और इंजीनियर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Published: Wed, 28 Oct 2026 05:14 PM (IST)

इसरो की ओर से साइंटिस्ट और इंजीनियर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ISRO ICRB Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

 ISRO ICRB Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. साइंटिस्ट और इंजीनियर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

  2. 29 अक्टूबर को होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ICRB की ओर से साइंटिस्ट और इंजीनियर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार ISRO ICRB Scientist/Engineer Exam 2026 परीक्षा में शामिल हुए थे। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल जैसे यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

इसरो आईसीआरबी की ओर से साइंटिस्ट और इंजीनियर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ISRO ICRB Scientist/Engineer Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस डेट पर होगी परीक्षा

इसरो की ओर से साइंटिस्ट और इंजीनियर लिखित परीक्षा का आयोजन 29 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इसमें 80 सवाल पद से संबंधित विषय से और 20 सवाल एप्टीट्यूड विषय से पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 90 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, परीक्षा का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट आदि की जांच ध्यान से कर लें।

 

यह भी पढ़ें: SSC Junior Engineer Admit Card 2026: कब जारी होगा एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां देखें रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल