विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISRO Answer Key 2026: इसरो में विभिन्न पदों के लिए रिवाइज्ड आंसर-की जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड, स्किल टेस्ट 1 नवंबर को

Published: Thu, 29 Oct 2026 10:13 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 10:16 AM (IST)

इसरो ने विभिन्न पदों पर आयोजित परीक्षा के लिए रिवाइज्ड आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

ISRO Answer Key 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

ISRO Answer Key 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. इसरो ने जारी की आंसर-की।

  2. 01 नवंबर को होगा स्किल टेस्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA), अपर डिविजन क्लर्क (UDC) और स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए रिवाइज्ड आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए आंसर-की का इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें आंसर-की

विभिन्न पदों के लिए आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ISRO Assistant, JPA, UDC & Stenographer Revised Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक कर लें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज कर लें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 242 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें असिस्टेंट और यूडीसी के लिए कुल 150 पद और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के लिए कुल 92 पद आरक्षित किए गए हैं।

ISRO Assistant JPA UDC & Stenographer Revised Answer Key 2026 

इस डेट पर होगा स्किल टेस्ट

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। उन उम्मीदवारों के लिए अब 01 नवंबर, 2026 को स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। स्किल टेस्ट में एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल और एमएस पावर पॉइंट आदि का परीक्षण किया जाएगा। स्किल टेस्ट कुल 75 अंकों के लिए संचालित होगा।

 

यह भी पढ़ें- NVS Class 6 Admit Card 2026: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link