विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IOB LBO Admit Card 2026: लोकल बैंक ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Published: Fri, 18 Sep 2026 02:07 PM (IST)

आईओबी की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के जरिये 250 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

IOB LBO Admit Card 2026: यहां से करें डाउनलोड।

IOB LBO Admit Card 2026: यहां से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. लोकल बैंक ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. 29 सितंबर को होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज बैंक IOB की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार आईओबी में बतौर लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर नौकरी करने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। वे IOB की ऑफिशियल वेबसाइट iob.bank.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एलबीओ परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iob.bank.in विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद IOB Local Bank Officer LBO Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस डेट पर होगी परीक्षा

लोकल बैंक परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, कंप्यूटर एप्टीट्यूड, जनरल और वित्तीय जागरूकता और अंग्रेजी विषय से 200 अंकों के 140 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित है। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।

भर्ती संबंधित विविरण

इस भर्ती के जरिये कुल 250 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए कुल 22 पद, जनरल के लिए कुल 94 पद, ओबीसी के लिए कुल 80 पद, एससी के लिए कुल 36 पद और एसटी के लिए कुल 18 पद आरक्षित किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: Indian Navy Agniveer Admit Card 2026: अग्निवीर एसएसआर एमआर स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड