IOB Apprentice Result 2026: अप्रेंटिसशिप परीक्षा का रिजल्ट जारी, 700 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट
आईबीओ की ओर से अप्रेंटिसशिप परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के जरिये कुल 700 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है।

IOB Apprentice Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
अप्रेंटिसशिप परीक्षा का रिजल्ट जारी।
पीडीएफ फॉर्मेट में करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) की ओर से अप्रेंटिसशिप परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। जो उम्मीदवार 02 अगस्त, 2026 को अप्रेंटिसशिप की परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का इंतजार कर रहे थे। वे IOB की ऑफिशियल वेबसाइट www.iob.bank.in पर जाकर स्टेट वाइज अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार पीडीएफ में अपने नाम के साथ रोल नंबर आदि की जांच कर सकते हैं।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें अप्रेंटिस रिजल्ट
आईओबी की ओर से जारी अप्रेंटिसशिप रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले IOB की ऑफिशियल वेबसाइट www.iob.bank.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अप्रेंटिसशिप IOB Apprentice Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
रिजल्ट में इनकी करें जांच
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पीडीएफ में अपने नाम के साथ-साथ जन्मतिथि, जिला, घर का पता और दस्तावेज वेरिफिकेशन आदि की जांच कर सकते हैं।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। मेट्रो सिटी के लिए प्रतिमाह 15,500 रुपये, अर्बन के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को 14,500 रुपये और सेमी अर्बन/रूरल के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को 14,000 रुपये प्रदान किए गए हैं।
