विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Army Admit Card 2023: भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Thu, 06 Apr 2023 08:06 AM (IST)

Indian Army Admit Card 2023 भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित किए जाने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट ...और पढ़ें

Indian Army Admit Card 2023: प्रवेश पत्र भारतीय थल सेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in से करें डाउनलोड।
Indian Army Admit Card 2023: प्रवेश पत्र भारतीय थल सेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in से करें डाउनलोड।

Indian Army Admit Card 2023: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए अलर्ट। भारतीय थल सेना द्वारा देश भर में स्थिति आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) के माध्यम से की जाने वाली अग्निवीर भर्ती के लिए पहले चरण में आयोजित किए जाने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने विभिन्न एएआरओ के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती के लिए अप्लाई किया है, वे अपना प्रवेश पत्र भारतीय थल सेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

Indian Army Admit Card 2023: सेना अग्निवीर एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सेना भर्ती पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर अग्निवीर भर्ती सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपने विवरण (लॉग-इन आइडी व पासवर्ड) को भरकर सबमिट करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक

Indian Army Admit Card 2023: सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा 17 अप्रैल से

विभिन्न एआरओ के माध्यम से भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती 2023 के जारी अधिसूचना के माध्यम से परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी गई थी। इसके अनुसार सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन 17 अप्रैल से किया जाना है। परीक्षा के लिए सिलेबस और योजना की जानकारी उम्मीदवार भर्ती अधिसूचना में देख सकते हैं। उम्मीदवारों के सीबीटी में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जो कि शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) का होगा।