विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IAF Agniveer Vayu Answer Key OUT: अग्निवीर वायु इंटेक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड

Published: Sat, 26 Sep 2026 02:33 PM (IST)

इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु इंटेक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

IAF Agniveer Vayu Answer Key OUT: यहां देखें पूरी डिटेल।

IAF Agniveer Vayu Answer Key OUT: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. इंडियन आर्मी ने जारी की आंसर-की।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स की ओर से अग्निवीर वायु इंटेक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार 22 और 23 सितंबर, 2026 को इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए आंसर-की बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें आंसर-की

अग्निवीर वायु इंटेक परीक्षा की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Indian Airforce Agniveer Vayu Answer Key लिंक पर क्लिक कर लें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कब हुई थी परीक्षा

इंडियन एयरफोर्स की ओर से अग्निवीर वायु इंटेक परीक्षा का आयोजन 22 और 23 सितंबर, 2026 को किया गया था। इस परीक्षा के तहत चयनित किए गए पहले वर्ष उम्मीदवारों को 21,000 रुपये, दूसरे वर्ष 23,100 रुपये, तीसरे वर्ष 25,550 रुपये और चौथे वर्ष 28,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा जल्द ही की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर इंडिय एयरफोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 

 

 

यह भी पढ़ें: AIIMS NORCET 11th Admit Card 2026: एम्स नॉर्सेट 11 स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस