AIIMS NORCET 11th Admit Card 2026: एम्स नॉर्सेट 11 स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
एम्स नॉर्सेट 11 स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

AIIMS NORCET 11th Stage-II Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
30 सितंबर को होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS ने नॉर्सेट 11 स्टेज-2 परीक्षा में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड का एलान कर दिया है। जो उम्मीदवार स्टेज-1 की परीक्षा में सफल हुए थे। वे AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड
एम्स नॉर्सेट 11 स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद AIIMS NORCET 11th Stage-II Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगा स्टेज-2 परीक्षा का आयोजन
एम्स की ओर से स्टेज-2 परीक्षा का आयोजन विभिन्न एग्जाम सेंटर में 30 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। स्टेज-2 की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें। इसके साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उसमें दी गई जरूरी डिटेल को भी ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड एवं आईडी प्रूफ को भी जरूर साथ लेकर जाएं। इस परीक्षा के जरिये नर्सिंग ऑफिसर के कुल 2218 पदों पर भर्ती की जाएगी।
