Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India Post Payments Bank में एग्जीक्यूटिव पदों के लिए एग्जाम डेट घोषित, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 05:02 PM (IST)

    India Post Payments Bank Executive Exam Date 2023 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से एग्जीक्यूटिव पदों पर होने वाले ऑनलाइन टेस्ट के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गयी है। ऑनलाइन टेस्ट 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

    Hero Image
    India Post Payments Bank Executive Exam 1 अक्टूबर 2023 को होगा आयोजित।

    India Post Payments Bank Recruitment: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एग्जीक्यूटिव के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी थी। इस भर्ती में जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था उन्हें अब ऑनलाइन टेस्ट में भाग लेना होगा। ऑनलाइन टेस्ट के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर डेट की घोषणा कर दी गयी है। अधिसूचना में दी गयी जानकारी के अनुसार इस भर्ती टेस्ट का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न राज्यों में एग्जीक्यूटिव के 132 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPPB Recruitment 2023 Admit Card: इसी सप्ताह जारी हो सकते हैं कॉल लेटर

    इस भर्ती के लिए एग्जाम में बस कुछ ही दिनों का समय शेष है। इसलिए एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड इसी सप्ताह में जारी किये जा सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप यहां दी गयी स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

    • इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर Careers लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपको Recruitment of 132 Executives on Contractual Basis सेक्शन में जाना है।
    • यहां पर एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होने पर उस पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको मांगी गयी जानकारी दर्ज करनी है।
    • कॉल लेटर स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

    सिलेक्शन प्रॉसेस

    इस भर्ती में चयनित होने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन टेस्ट के आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट के बाद ग्रुप डिस्कसन/ पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन किया जायेगा। जो उम्मीदवार सभी प्रक्रिया में सफल रहेंगे उनको कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर एक वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। उम्मीदवारों के काम के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट की अवधि को 2 वर्ष तक एक्सटेंड किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Bihar STET result 2023: एसटीईटी रिजल्ट इस सप्ताह घोषित होने की संभावना, सभी विषयों की आंसर की हो चुकी जारी