विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar STET result 2023: एसटीईटी रिजल्ट इस सप्ताह घोषित होने की संभावना, सभी विषयों की आंसर की हो चुकी जारी

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Mon, 25 Sep 2023 04:15 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 26 Sep 2023 07:31 AM (GMT+05:30)

BSEB STET Result 2023 Date बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) की ओर से एसटीईटी रिजल्ट 2023 इस माह के अंत ...और पढ़ें

Bihar STET result 2023 इस माह के अंत तक हो सकता है घोषित।
Bihar STET result 2023 इस माह के अंत तक हो सकता है घोषित।

HighLights

  1. बिहार एसटीईटी रिजल्ट इस माह में कभी भी किया जा सकता है घोषित।
  2. 4 सितंबर से 15 सितंबर 2023 तक आयोजित हुई थी परीक्षाएं।
  3. आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट।

Bihar STET result 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2023 का आयोजन 4 सितंबर से 15 सितंबर तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। जिसके बाद बीएसईबी की ओर से अलग-अलग डेट्स में उम्मीदवारों के लिए आंसर की जारी की जा चुकी हैं। सभी विषयों की आंसर की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को रिजल्ट घोषित किये जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार एसटीईटी रिजल्ट इस माह के अंत तक कभी भी जारी किये जाने की संभावना है।

उम्मीदवारों का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर घोषित किया जायेगा जिसके बाद आप मांगी गयी डिटेल्स (लॉग इन क्रेडेंशियल) को दर्ज करके आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

BSEB STET Scorecard 2023: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे बिहार एसटीईटी स्कोर कार्ड

  • बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 प्राप्त करने के लिए आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Result के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद BSEB STET Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा।
  • अब आपको मांगी गयी जानकारी दर्ज करके सबमिट करनी होगी।
  • स्कोर कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसके बाद आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

सभी विषयों की आंसर की पहले ही हो चुकी जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सभी विषयों की आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है। सभी विषयों की आंसर की 16 से 19 सितंबर 2023 तक जारी की गयी थी। जिसके बाद उम्मीदवारों को उस पर आपत्तियां दर्ज करने का समय भी दिया गया था।

18 सितंबर को घोषित होना था रिजल्ट

बीएसईबी की ओर से जारी एक नोटिस में पहले बताया गया था कि रिजल्ट की घोषणा 18 सितंबर 2023 को किया जाना है। लेकिन आंसर की जारी होने में हुई देरी के चलते रिजल्ट 18 सितंबर को घोषित नहीं किया जा सका। अब रिजल्ट इस सप्ताह में घोषित किये जाने की संभावना है, हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से इस मामले में कोई भी आधिकारिक सूचना साझा नहीं की गयी है। ताजा अपडेट के लिए अभ्यर्थी समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

यह भी पढ़ें- Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023 इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक, panjiakpredeled.in पर घोषित होगा परिणाम