विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

India Post GDS Result 2026: जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट जारी, सभी राज्यों की PDF यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड

Published: Mon, 12 Oct 2026 05:12 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2026 05:27 PM (IST)

इंडिया पोस्ट जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार राज्य के अनुसार मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में इस पेज से डाउनलोड कर सकते हैं।

GDS 1st merit list OUT. यहां से डाउनलोड करें PDF

GDS 1st merit list OUT. यहां से डाउनलोड करें PDF

HighLights

  1. इंडिया पोस्ट ने जीडीएस भर्ती के लिए पहली चयन सूची की जारी।

  2. सफल उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में होना होगा शामिल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय डाक की ओर से ग्रामीण डाक सेवक यानी कि GDS result जारी कर दिया गया है। नतीजे देश के सभी राज्यों के अनुसार अलग-अलग मेरिट लिस्ट के रूप में जारी हुआ है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी अपने राज्य की मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

मेरिट लिस्ट में दर्ज है ये डिटेल

मेरिट लिस्ट में सीरियल नंबर, डिवीजन, ऑफिस, पोस्ट आईडी, पोस्ट नाम, पोस्ट कम्युनिटी (वर्ग) के साथ ही सफल उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन नंबर एवं प्राप्त अंक दर्ज हैं। जिन उम्मीदवारों को लिस्ट में जगह मिली है उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। हालांकि, चयन के लिए अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

राज्य वार मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने की आसान स्टेप्स

  1. इंडिया पोस्ट जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट स्टेट वाइज डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर विजिट करें।
  2. अब होम पेज पर Shortlisted Candidates: Schedule-II, July-2026 पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपको अपने राज्य को चुनना है और क्लिक करना है।
  4. अब उस राज्यु की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  5. इसके बाद इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकते हैं।

India Post GDS 1st Merit List 2026 (state wise PDF)

डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए ये दस्तावेज रखें तैयार

जिन उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन नंबर लिस्ट में दर्ज है अब उनको नियुक्ति के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। ध्यान रखें कि डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज अभी से तैयार कर लें ताकी सत्यापन के समय किसी प्रकार की समस्या न हो।
दस्तावेज सत्यापन के लिए मुख्य दस्तावेज मार्कशीट, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगजन प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से अक्षम व्यक्ति (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण पत्र, ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, किसी भी सरकारी अस्पताल/ सरकारी औषधालय/सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि के चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र (अनिवार्य), अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम या गोवा राज्य में रोजगार के मामले में आदिवासी/ स्थानीय बोलियों या भाषा के ज्ञान के संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र तैयार कर लें। वेरिफिकेशन के दौरान ओरिजिनल के साथ ही 2 फोटोकॉपी का सेट लेकर जाना होगा।

यह भी पढ़ें - GDS Result 2026 OUT: इंडिया पोस्ट जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट जारी, स्टेट वाइज PDF ऐसे करें डाउनलोड