IGNOU TEE Admit Card 2026 Link: इग्नू टीईई दिसंबर एडमिट कार्ड हुए जारी, 1 क्लिक में करें डाउनलोड; इन डेट्स में होंगी परीक्षाएं
इग्नू दिसंबर टर्म एंड एग्जामिनेशन 2026 के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं जिसे वे इस पेज ...और पढ़ें

IGNOU TEE December admit card
HighLights
इग्नू दिसंबर टर्म एंड एग्जामिनेशन 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध।
वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड।
25 नवंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 आयोजित होंगी परीक्षाएं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से दिसंबर टीईई एग्जाम 2026 के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। IGNOU Hall Ticket DEC 2026 ऑनलाइन माध्यम से इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जारी किये गए हैं जहां से स्टूडेंट्स लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों की सहूलियत के लिए इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक लगा दिया गया है जिस पर क्लिक करके सीधे प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। ध्यान रखें कि किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे।
परीक्षा तिथि, शिफ्ट एवं टाइमिंग
इग्नू दिसंबर 2026 सेशन की परीक्षाओं का आयोजन 25 नवंबर 2026 से लेकर 14 जनवरी 2027 तक करवाया जाएगा। परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। कुछ विषयों की परीक्षाओं के लिए टाइम दो घंटे/ 1:30 घंटे भी हो सकता है।
IGNOU TEE Dec 2026 Hall Ticket download करने का तरीका
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर एग्जामिनेशन में क्लिक करें।
- समर्थ पोर्टल पर अब यूजर नेम, पासवर्ड एवं दिया गया कोड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- अब हॉल टिकट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
- नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ध्यान रखने योग्य जानकारी
परीक्षा में भाग लेने जा रहे सभी छात्र ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो अपना एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं ताकी आपका वेरिफिकेशन हो सके। बिना हॉल टिकट के आपको परीक्षा सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी, ऐसे में आप एग्जाम देने से वंचित हो जायेंगे।
डेटशीट पीडीएफ
अगर आपके पास दिसंबर एग्जाम का टाइम टेबल नहीं है तो हम नीचे डेटशीट का PDF लिंक उपलब्ध करवा रहे हैं। आप इस लिंक पर क्लिक करके डेटशीट डाउनलोड करके जान सकते हैं कि आपका किस सब्जेक्ट का पेपर किस तिथि में होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।